एक्सप्लोरर

कौशांबी के जिस रेप मामले में आरोपी के पिता ने किया सुसाइड, उसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

UP News: कौशांबी रेप मामले में एसआईटी रिपोर्ट से नया मोड़ आ गया. एसआईटी रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप  की पुष्टि नहीं हुई है. बच्ची ने मां के कहने पर झूठा आरोप लगाया था. आरोपी को अदालत जमानत दे दी है.

Kaushambi Rape Case: यूपी के कौशांबी में लोहंदा के रामबाबू तिवारी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप मामले में SIT ने बड़ा खुलासा किया है. SIT की रिपोर्ट में मासूम बच्ची के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है. बच्ची को रेप के आरोपी युवक ने सिर्फ एक थप्पड़ मारा था, इस बात से खफा होकर परिजनों ने युवक के खिलाफ रेप एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने आरोपी बनाए गए धन्नू उर्फ सिद्धार्थ तिवारी को जेल भेजा था. अब विवेचक ने रेप की धारा और पॉक्सो को हटा दिया है. न्यायालय ने उसे जमानत दे दी है.

आरोपी बनाए गए युवक के अधिवक्ता का दावा है कि 164 के बयान में पीड़िता ने स्वीकार किया था कि उसने अपनी मां के कहने पर झूठा आरोप लगाया था. इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. एसपी ने लापरवाही बरतने पर सैनी कोतवाली के इंस्पेक्टर समेत तीन को निलंबित किया है. जबकि साजिश रचने वाले ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है. दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया. वहीं फरार ग्राम प्रधान पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है.

रेप केस में भेजा गया था धुन्नू उर्फ सिद्धार्थ तिवारी को जेल
सैनी कोतवाली इलाके में 27 मई को 8 वर्षीय मासूम बच्ची से रेप की शिकायत पुलिस से की गई थी. रेप के आरोप में पुलिस ने धुन्नू उर्फ सिद्धार्थ तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था. बेटे की बेगुनाही के लिए पिता रामबाबू तिवारी ने अफसरों की चौखट पर गुहार लगाई, लेकिन हर जगह उसे निराशा ही हाथ लगी. सुनवाई न होने पर 4 जून को सैनी कोतवाली के सामने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले रामबाबू ने अपने शरीर पर लिखकर ग्राम प्रधान भूपनारायण पाल पर चुनावी रंजिश में बेटे को फंसाने का आरोप लगाया था. 

इस मामले में एसपी राजेश कुमार ने पथरावा चौकी इंचार्ज आलोक कुमार एवं विवेचक कृष्णास्वरूप को निलंबित कर दिया, जबकि सैनी थाना अध्यक्ष बृजेश करवरिया को लाइन हाज़िर कर दिया. मामले की विवेचना कड़ाधाम थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार को सौंपी गई. 

मां के कहने पर दर्ज कराया था रेप का झूठा केस?
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SIT टीम गठित की गई.  एसआईटी रिपोर्ट के अनुसार बच्ची रामायण सुनने के लिए आरोपी के घर की तरफ गई थी. वहां एक टिन शेड लगा था. जिसमे बच्चे ईंट पत्थर फेंक रहे थे. आरोपी धन्नू ने बच्ची को एक थप्पड़ जड़ दिया था. बच्ची रोते हुए अपने घर गई और मामले की जानकारी दी. जिस पर परिजनों ने बच्ची के साथ रेप की झूठी कहानी बनाई. मां के कहने पर बेटी ने आरोपी धन्नू पर रेप का आरोप लगाया था.

उन्होंने 164 के बयान की समीक्षा की, जिसमें पीड़िता ने अपनी मां के दबाव में आरोप लगाने की बात कबूली. इसके आधार पर 376 और पॉक्सो की धारा खत्म कर दी गई. इसके बाद आरोपी के वकील अविनाश कुमार त्रिपाठी ने एसीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की, जिसे मंज़ूर करते हुए कोर्ट ने युवक की रिहाई का आदेश दे दिया. अब सवाल यही है कि अगर पहले ही 164 के बयान का अवलोकन कर विवेचना ईमानदारी से होती, तो एक बाप की जान बच सकती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget