एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में आज कहीं हल्की बारिश, कहीं उमस भरी गर्मी का डेरा, अगले 24 घंटों में और बढ़ेगा पारा

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश कम हो गई है, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग में मुताबिक अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.

उत्तर प्रदेश में अब बारिश की रफ़्तार सुस्त हो गई है. कुछ जगहों पर बारिश तो हो रही हैं लेकिन, हल्की बौछारें ही देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी भी हो रही है. मौसम विभाग ने आज भी पश्चिमी यूपी और कुछ तराई वाले इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है लेकिन, लेकिन बाकी हिस्से में मौसम शुष्क ही रहेगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में आज कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया हैं. ऐसे में कुछ जगहों पर आज बादल छाए रहेंगे तो कही मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं. 

बारिश कम हुई उमस भरी गर्मी बढ़ी

बारिश में आई कमी की वजह से उमस भरी गर्मी पड़ रही हैं. जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री तक पहुंच गया है. बहराइच, बुलंदशहर, बस्ती, कानपुर और गाज़ीपुर जैसे जिलों में बुधवार को सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. उसके बाद फिर से कमी आएगी. 

28 अगस्त को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. 30 और 31 अगस्त को पश्चिमी यूपी में तेज बारिश का अनुमान हैं. जबकि पूर्वी हिस्से में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें देखनो को मिलेंगी. 1 सितंबर को एक बार फिर से मानसून जोर पकड़ेगा और दोनों संभागों में झमाझम बारिश होगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी चेतावनी है.  

आज इन जिलों में बारिश का अनुमान

यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद रामपुर, बरेली और पीलीभीत में अनेक जगहों पर आज बारिश हो सकती हैं. इन जिलों में कही भी भारी बारिश नहीं होगी और न ही बिजली गिरने की कोई चेतावनी दी गई है. 

बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, संभल, बदायूं शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच और श्रावस्ती में आज कुछ जगहों पर बारिश होगी और मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर, उन्नाव, ललितपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में आज एक या दों जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. 

प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. यहां बारिश नहीं होने की वजह से धूप निकली रहेगी, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों का सामना करना पड़ेगा. 

निक्की हत्याकांड भूला नहीं देश, अब अमरोहा में सिपाही पर परिवार के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget