एक्सप्लोरर

यूपी में 3 साल में BJP की कितनी बढ़ी ताकत? सहयोगी दल भी हुए मजबूत, जानें सपा का हाल

UP Vidhan Sabha: साल 2022 में विधानसभा चुनाव हुआ और नतीजें आए तो एनडीए गठबंधन ने 275 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन अब विधानसभा में एनडीए विधायकों की संख्या 291 हो चुकी है.

UP News: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव नतीजे बीजेपी और एनडीए को राहत देने वाले रहे. इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने 61 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की. उनकी इस जीत के साथ ही विधानसभा में बीजेपी का एक और सदस्य बढ़ गया. हालांकि अब देखा जाए तो 2022 के विधानसभा चुनाव के आए रिजल्ट के बाद स्थिति काफी बदली है.

2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 255 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन बीते साल उपचुनावों में 7 सीटों पर जीत और अब मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत के बाद विधानसभा में बीजेपी के कुल विधायकों की संख्या 258 हो गई है. वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि उपचुनावों में हार के बाद अब विधानसभा में सपा के विधायकों की संख्या 107 हो गई है. 

अगर बीजेपी के सहयोगी दलों की बात करें तो विधानसभा चुनाव में अपना दल एस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन अब उसके विधायकों की संख्या 13 हो चुकी है. विधानसभा चुनाव के बाद स्वार उपचुनाव में पार्टी ने जीत दर्ज की थी. सुभासपा के विधायकों की संख्या 6 है और विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने 6 ही सीटें जीती थी. हालांकि तब पार्टी सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थी. 

‘गाय और गोपालन’ को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार कर रही योगी सरकार

इन दलों की नहीं बदली स्थिति
विधानसभा में बीएसपी और कांग्रेस की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बीएसपी का पहला भी एक विधायक था और अभी भी वही स्थिति है. जबकि कांग्रेस ने भी दो सीटें जीती थी और अभी भी पार्टी के पास दो ही सीट है. राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के भी दो विधायक थे और अभी भी दो ही विधायक हैं. हालांकि पहले सपा की सहयोगी रही और मौजूदा समय में बीजेपी की सहयोगी आरएलडी की स्थिति बदली है.

आरएलडी ने विधानसभा चुनाव में 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन उसके बाद खतौली उपचुनाव में पार्टी ने जीत दर्ज की थी. इस वजह से अब विधानसभा में आरएलडी विधायकों की संख्या 9 है. हालांकि आरएलडी ने सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और अब वह बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है. अब यूपी विधानसभा में एनडीए के विधायकों संख्या 291 हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में कुंभ से पहले संतों में गुटबाजी, असली और नकली देवता पर विवाद
हरिद्वार में कुंभ से पहले संतों में गुटबाजी, असली और नकली देवता पर विवाद
एंटी पेपर लीक बिल पर रामगोपाल यादव का आया बयान, क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पर रामगोपाल यादव का आया बयान, क्या बोले?
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, मुलायम का किया जिक्र
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget