एक्सप्लोरर

आगरा फोर्ट में जल्द शुरू होगा ‘लाइट एंड साउंड शो’, पर्यटन विभाग ने पूरी की तैयारी

Agra Latest News: आगरा किला में मुगल बादशाह, आगरा की विरासत संस्कृति और शिवाजी के आगरा आगमन दर्शाते हुए लाइट एंड साउंड शो को तैयार किया गया है. पर्यटकों के लिए जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी.

Light and Sound Show in Agra Fort: ताजनगरी आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. आगरा आने वाले पर्यटक लाइट एंड साउंड शो का लुफ्त उठा सकेंगे. ताजनगरी आगरा में रोजाना बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं और ताजमहल सहित आगरा किला और अन्य स्मारकों का दीदार करते हैं.

आगरा के पर्यटकों को विरासत और संस्कृति से रूबरू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार आगरा के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि लाइट एंड साउंड शो से आगरा के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. आगरा आने पर्यटकों के जल्द लाइट एंड साउंड शो शुरू होने वाला है, जिसका ट्रायल किया जाएगा.

मुगलों के साथ दिखेगा छत्रपति शिवाजी का शौर्य

आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की जाएगी.  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और पुरातत्व विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो में मुगल बादशाह, आगरा की विरासत संस्कृति, शिवाजी के आगरा आगमन दर्शाते हुए लाइट एंड साउंड शो को तैयार किया गया है. जब पर्यटक आगरा आएगा और ताजमहल का दीदार करने के बाद शाम को लाइट एंड साउंड का लुत्फ उठाएगा.

साथ ही रात्रि विश्राम भी करेगा तो पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. इसका लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और जल्द ही ट्रायल भी शुरू होगा. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से लाइट एंड साउंड शो का समय 7 बजे से 10 बजे तक किया गया है. अभी और परमिशन मिलना बाकी है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही ट्रायल की शुरुआत की जाएगी.

पर्यटक उद्योग को मिलेगा फायदा 

आगरा का पर्यटन उद्योग लंबे समय से मांग कर रहा था कि आगरा में पर्यटकों के ठहराव के लिए सरकार कदम उठाए, जिससे आगरा पर्यटन को बढ़ावा मिले. आगरा के पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यापारियों की मांग थी कि पर्यटक दिन में आगरा आता है और ताजमहल देखकर चला जाता है, जिससे पर्यटन उद्योग को कोई ज्यादा लाभ नहीं होता है. कुछ ऐसा हो कि पर्यटक आगरा में रात्रि विश्राम करें.

शो का रात में लुत्फ उठा पाएंगे टूरिस्ट 

अब आगरा आने वाले पर्यटकों को लाइट एंड साउंड का लुफ्त मिलने जा रहा है. जल्द ही ट्रायल शुरू हो जाएगा और आने वाले दिनों में आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो की सौगात पर्यटकों मिलेगी और पर्यटक आगरा किला में लाइट एंड साउंड का लुफ्त उठाएंगे.

ये भी पढ़ें: Rampur News: रामपुर में BJP जिला अध्यक्ष के बेटे ने पुलिसकर्मियों को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजूदरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजूदरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget