एक्सप्लोरर

Rampur News: रामपुर में BJP जिला अध्यक्ष के बेटे ने पुलिसकर्मियों को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, जांच के आदेश

Rampur Latest News: रामपुर में एक डंपर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद डंपर को पकड़ने के लिए पुलिस वाले बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू के पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे.

Rampur Latest News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए बीजेपी नेता के बेटे की बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में बीजेपी जिला अध्यक्ष का बेटा पुलिसवाले की वर्दी उतरवा देने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है.

बताया जा रहा है कि रामपुर में एक डंपर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद डंपर को पकड़ने के लिए पुलिस वाले बीजेपी जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू के पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे, जहां बीजेपी जिला अध्यक्ष के बेटे आशू की पुलिस वालों से कहा सुनी शुरू हो गई और नौबत यहां तक आ गई की बीजेपी नेता के बेटे और उसके साथी पुलिस वालों से हाथापाई करने को उतारू हो गया और गाली गलौज शुरू करने लगा.


Rampur News: रामपुर में BJP जिला अध्यक्ष के बेटे ने पुलिसकर्मियों को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, जांच के आदेश

बीजेपी नेता के बेटे ने पुलिसकर्मियों को धमकाया 

कुछ पुलिस वालों ने बीजेपी नेता के आक्रोशित बेटे को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह लगातार पुलिस वालों को धमकाते हुए नजर आ रहा है और पुलिस वाले खाली हाथ पेट्रोल पंप से जाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप पर डंपर भी खड़े हुए नजर आ रहे  हैं और बीजेपी नेता के बेटे के साथ उनके कुछ साथी भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. यह घटना दो दिन पहले देर रात की बताई जा रही है.


Rampur News: रामपुर में BJP जिला अध्यक्ष के बेटे ने पुलिसकर्मियों को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, जांच के आदेश

पुलिस ने क्या कहा?

रामपुर के एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पेट्रोल पंप पर हुई घटना का जो वीडियो वायरल हुआ था उसका उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गयी है. वह गहनता से इस मामले की जांच कर रहे हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में बीफ बर्गर बेचने वाला गिरफ्तार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया था हंगामा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget