एक्सप्लोरर

प्रयागराज में फर्जी आयुष्मान कार्ड रैकेट का पर्दाफाश, STF ने मास्टरमाइंड समेत दो शातिर दबोचे

UP News: पूछताछ में अमित ने बताया कि वह बिहार के पटना निवासी सुनित मंडल नामक व्यक्ति से फेसबुक पर जुड़ा. सुनित की मदद से वह लोगों के आधार कार्ड, फैमिली आईडी और मोबाइल नंबर भेजकर फर्जी कार्ड बनवाता था.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आयुष्मान भारत योजना में बड़ी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. प्रयागराज में एक संगठित गिरोह अपात्र लोगों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर आयुष्मान कार्ड बनवा रहा था. एसटीएफ ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड अमित पांडेय समेत दो आरोपियों को नवाबगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. इनके पास से 84 फर्जी आयुष्मान कार्ड, संबंधित डेटा और सैकड़ों फर्जीवाड़े से जुड़ी वॉट्सऐप चैटिंग के स्क्रीनशॉट बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड अमित पांडेय, निवासी नवाबगंज, प्रयागराज ने एम.ए. की पढ़ाई की है और पहले डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर स्कीम के तहत जनसेवा केंद्र चलाता था. उसके साथ पकड़ा गया दूसरा आरोपी बृजभुवन पटेल, सौरांव का रहने वाला है, जिसकी शिक्षा इंटरमीडिएट है. एसटीएफ को लंबे समय से इस तरह के फर्जी कार्ड बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह की निगरानी में एसटीएफ की साइबर यूनिट ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की.

कैसे होता था फर्जीवाड़ा?

पूछताछ में अमित ने बताया कि वह बिहार के पटना निवासी सुनित मंडल नामक व्यक्ति से फेसबुक पर जुड़ा. सुनित की मदद से वह लोगों के आधार कार्ड, फैमिली आईडी और मोबाइल नंबर भेजकर फर्जी कार्ड बनवाता था. इसके बदले वह प्रत्येक कार्ड पर 3,500 से 5,000 रुपये सुनित को देता था. फिर इन कार्डों को मरीजों तक पहुंचाया जाता, जिससे वे अपात्र होते हुए भी इलाज करवा लेते थे.

बृजभुवन ने कबूला कि वह प्रत्येक कार्ड पर 12,000 से 15,000 रुपये अपात्र मरीजों से वसूलता था और उसमें से हिस्सा अमित को देता था. इलाज से पहले फर्जी कार्ड अस्पतालों में दिखाया जाता, जिससे सरकारी योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलता था और सरकारी खजाने को भारी नुकसान होता.

अब तक 200 से ज्यादा फर्जी कार्ड

एसटीएफ के मुताबिक इस गिरोह ने अब तक लगभग 200 से ज्यादा फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार करवाए हैं. इससे सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है. बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (PMJAY) का उद्देश्य देश के गरीब और वंचित परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराना है. उत्तर प्रदेश में भी लाखों लोगों को इस योजना से लाभ मिला है, लेकिन इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर रहे हैं.

पुलिस ने मामला किया दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में केस दर्ज किया गया है. उन पर बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा चलाया जाएगा. एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अब पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर चुकी है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget