एक्सप्लोरर

इंदौर से गिरफ्तार हुआ UP का मोस्ट वांटेड ठग, ऐसे बनाता था ठगी का शिकार

Lucknow News: आशीष श्रीवास्तव ने खुद को एक फर्जी रियल एस्टेट कंपनी का डायरेक्टर बताकर लोगों से फिक्स डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट के नाम पर मोटी रकम वसूली थी. इसके बाद रकम लेकर फरार हो गया था.

UP News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. ललितपुर पुलिस को लंबे समय से जिसकी तलाश थी वह 50 हजार रुपये का इनामी ठग आशीष श्रीवास्तव आखिरकार एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. एसटीएफ की टीम ने उसे इंदौर (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया है. आशीष पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है.

आरोपी आशीष श्रीवास्तव प्रयागराज के झूसी इलाके का रहने वाला है और उसने खुद को एक फर्जी रियल एस्टेट कंपनी का डायरेक्टर बताकर लोगों से फिक्स डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) के नाम पर मोटी रकम वसूली थी. जब पैसा वापस नहीं किया तो कई जिलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए.

इंदौर में छिपकर रह रहा था

एसटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि वह इंदौर में छिपकर रह रहा है. इसी के आधार पर एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की टीम ने इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में इंदौर पहुंचकर उसे शांति नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ ललितपुर कोतवाली में साल 2019 में धोखाधड़ी साजिश धमकी और गाली-गलौज जैसी धाराओं में केस दर्ज हुआ था (मुकदमा संख्या 412/2019).

2014 में JKBL कम्पनी ज्वाइन की थी

पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसने साल 2014 में JKBL इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लैंड डेवेलपर्स नाम की कंपनी जॉइन की थी और 2018 में उसी कंपनी का डायरेक्टर बन गया. इसके बाद उसने सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर पैसे लिए लेकिन समय पर पैसे नहीं लौटाए. जब शिकायतें बढ़ीं तो ललितपुर में उस पर केस दर्ज हुआ और वह फरार हो गया.

इस मामले में अदालत से कुर्की के आदेश भी जारी हो चुके थे और आरोपी पर धारा 174-A (अदालत से फरार रहने वालों पर कार्रवाई) के तहत भी केस दर्ज हो चुका था. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे ललितपुर लाया जा रहा है जहां आगे की कानूनी कार्रवाई होगी.

निवेश के नाम पर ठगी के मामले बढ़ रहे

पिछले कुछ वर्षों में यूपी एमपी और देशभर में रियल एस्टेट और चिटफंड कंपनियों द्वारा की जा रही ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं. सस्ती दरों पर जमीन देने निवेश पर ज्यादा रिटर्न देने जैसे लालच देकर लोगों से मोटी रकम ठगी जाती है. यूपी सरकार और पुलिस अब ऐसे मामलों में सख्त रवैया अपना रही है. इनामी अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम एसटीएफ बखूबी कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget