एक्सप्लोरर

गोरखपुर में 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानें क्या-क्या हैं कार्यक्रम

Gorakhpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में रहेंगी. राष्ट्रपति के दौरे ले पहले CM योगी ने कार्यक्रम स्थलों और उनके रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए.

Gorakhpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और उनके दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेजबानी में गोरखपुर इतिहास रचने को तैयार है. दो दिन में राष्ट्रपति न केवल तीन बड़े संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी बल्कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 129 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी. राष्ट्रपति गोरखपुर में हर गंतव्य तक सड़क मार्ग से ही जाएंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार (30 जून) को दोपहर में गोरखपुर आएंगी और अगले दिन मंगलवार (एक जुलाई) की शाम प्रस्थान करेंगी. सोमवार को वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर मेधावियों को पदक प्रदान करेंगी. जबकि एक जुलाई को पूर्वाह्न राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण और अपराह्न महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण तथा गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी. इसके अलावा वह दोनों दिन अलग-अलग समय गोरखनाथ मंदिर जाएंगी. गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण का भी कार्यक्रम है.

ये रहे राष्ट्रपति के कार्यक्रम
गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले दिन एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, एम्स और गोरखनाथ मंदिर आने-जाने में कुल मिलाकर 37 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से पूरी करेंगी. जबकि अगले दिन सर्किट हाउस, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट, गोरखनाथ मंदिर, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम सोनबरसा और एयरपोर्ट तक आवागमन में कुल 92 किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा करेंगी. द्रौपदी मुर्मू ऐसी पहली राष्ट्रपति होंगी जो गोरखपुर में इतनी लंबी सड़क यात्रा करने जा रही हैं.

राष्ट्रपति के आयुष विश्वविद्यालय और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और दोनों स्थानों तक के रूट का जायजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ले चुके हैं. उल्लेखनीय है कि सीएम योगी अपने आठ साल के कार्यकाल में चौथी बार गोरखपुर में राष्ट्रपति की अगवानी करने जा रहे हैं. वह इसके पहले तीन बार तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गोरखपुर में आमंत्रित कर चुके हैं. श्री कोविंद 10 दिसंबर 2018 को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में, 28 अगस्त 2021 को आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में और 4 जून 2022 को गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह में आए थे. अब वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी द्रौपदी मुर्मू को दिवसीय यात्रा पर आमंत्रित कर सीएम योगी एक नया कीर्तिमान रचने जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में नाबालिग से रेप और धर्मांतरण का दबाव, अपहरण की कोशिश करते आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
अमेठी में नाबालिग से रेप और धर्मांतरण का दबाव, अपहरण की कोशिश करते आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
Uttarakhand News: केदार-बदरी में स्थायी ATC नहीं, 13 मौतों के बाद भी 'जुगाड़' के भरोसे चारधाम यात्रा
केदार-बदरी में स्थायी ATC नहीं, 13 मौतों के बाद भी 'जुगाड़' के भरोसे चारधाम यात्रा
Muzaffarnagar: ईदी को लेकर हुआ विवाद, पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर शख्स ने खुद भी लगाई फांसी, चारों की मौत
मुजफ्फरनगर: ईदी को लेकर हुआ विवाद, पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर शख्स ने खुद भी लगाई फांसी, चारों की मौत
हापुड़ में इंसानियत शर्मसार, 7 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में फ्रीजर में बंद किया, हालत बिगड़ी
हापुड़ में इंसानियत शर्मसार, 7 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में फ्रीजर में बंद किया, हालत बिगड़ी

वीडियोज

Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar
Khabar Filmy Hain: ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘राजी’ विवाद ने पकड़ा जोर | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: Meher का खतरनाक वार! Mayra के दिल में Abhira के लिए भरा जहर | YRKKH

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
Nose bleeding causes: गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
Embed widget