एक्सप्लोरर

50 हजार का इनामी बदमाश तनवीर मुंबई से गिरफ्तार, हत्या-लूट के कई मामलों में था फरार

UP News: लूट, हत्या और डकैती जैसे कई अपराधों वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश तनवीर को यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के कुर्ला पश्चिम इलाके से गिरफ्तार किया है.

Lucknow News: हत्या, लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश तनवीर आखिरकार यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया. यूपी एसटीएफ ने उसे महाराष्ट्र के कुर्ला पश्चिम इलाके से गिरफ्तार किया है. तनवीर लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और प्रतापगढ़ व कौशांबी जिलों में दर्ज कई संगीन मामलों में उसकी तलाश थी.

एसटीएफ लखनऊ के मुताबिक, आरोपी तनवीर पुत्र मोहम्मद सब्बीर, मूल रूप से आममऊ ककरहा थाना अंतू, जिला प्रतापगढ़ का रहने वाला है. उसे 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के कुर्ला थाना क्षेत्र में सवेरा होटल के पास से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के वक्त वह अपने किसी साथी से मिलने वहां आया था.

पकड़े गए अभियुक्त पर ट्रक का है आरोप
तनवीर पर 13 मई 2023 को कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र में एक ट्रक लूट का गंभीर आरोप है. वारदात में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक ड्राइवर और खलासी को अगवा कर बेरहमी से पीटा और ट्रक लूटकर फरार हो गया था. इस मामले में थाना महेवाघाट में IPC की धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. तभी से वह फरार चल रहा था.

अपराधी पर दर्ज हैं दर्जन भर केस
गिरफ्तारी के दौरान खुलासा हुआ कि तनवीर हत्या और लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है. 2 मई 2018 को थाना अंतू क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौट रहे प्रवीण कुमार की गोली मारकर हत्या की और उसकी मोटरसाइकिल लूट ली. 1 सितंबर 2021 को कंधई थाना क्षेत्र में एक वकील के बेटे आकाश कुमार जयसवाल उर्फ अंशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा तनवीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और अवैध हथियार रखने समेत करीब दर्जन भर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं.

पुलिस तनवीर के अन्य साथियों की कर रही तलाश
एसटीएफ को हाल के दिनों में यह सूचना मिली थी कि यूपी के कई जिलों में सक्रिय कुछ वांछित अपराधी बाहर रहकर फिर से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं. इसी क्रम में एसटीएफ ने अपराधियों की तलाश के लिए कई टीमों को सक्रिय किया था. एसटीएफ उपनिरीक्षक अतुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने कुर्ला पश्चिम पहुंचकर धरातलीय सूचनाओं के आधार पर तनवीर को दबोच लिया. अब गिरफ्तार तनवीर को यूपी लाकर कौशांबी में दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस तनवीर के अन्य साथियों और उसके नेटवर्क की भी तलाश कर रही है.

उत्तर प्रदेश पुलिस के रिकॉर्ड में तनवीर का नाम एक बेहद खतरनाक अपराधी के रूप में दर्ज है. वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है, लेकिन हर बार जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से अपराध की दुनिया में लौट आता है. पुलिस का कहना है कि तनवीर एक संगठित गिरोह चलाता है जो ट्रक लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देता है. उसकी गिरफ्तारी को यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जो लंबे समय से इस शातिर अपराधी की तलाश में थी.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हमले को बताया 'कायरतापूर्ण और सभ्य समाज पर धब्बा'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget