एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हमले को बताया 'कायरतापूर्ण और सभ्य समाज पर धब्बा'

UP News: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है. उन्होंने इस हमले को कायरतापूर्ण और सभ्य समाज के लिए धब्बा बताया है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में रोष है. इस कायराना हमले पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने कड़ी निंदा करते हुए इसे सभ्य समाज के लिए अत्यंत दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, जब आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या की है. यह घटना न केवल अमानवीय है बल्कि पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है.

भूपेंद्र चौधरी ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि केंद्र सरकार इस घटना को हल्के में नहीं ले रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि हमारी सरकार इस नृशंस हत्याकांड में शामिल आतंकियों के खिलाफ ऐसी  कार्रवाई करेगी, जो एक नज़ीर बनेगी. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनके आकाओं को जहां कहीं भी छिपे होंगे, उन्हें चुन-चुनकर सजा दी जाएगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना पुलवामा हमले के बाद की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है. उन्होंने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवादियों को संरक्षण देने वाला सबसे बड़ा देश पाकिस्तान है. चाहे दुनिया के किसी भी कोने में आतंकी गतिविधि हो, उसका कोई न कोई कनेक्शन पाकिस्तान से जरूर निकलता है.

हमले में शामिल आतंकियों को किया जा रहा चिन्हित
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गंभीर घटना को देखते हुए अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और भारत लौट आए हैं. साथ ही गृह मंत्री अमित शाह भी तुरंत श्रीनगर पहुंच गए थे. उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं और हमले में शामिल आतंकियों को चिन्हित किया जा रहा है.

जल्द अंजाम तक पहुंचाए जाएंगे दोषी- भूपेंद्र चौधरी
भूपेंद्र चौधरी ने इस हमले को देश की एकता और अखंडता पर हमला बताया और कहा कि देश की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार सजग है और जल्द ही दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हमें और अधिक मजबूत बनाती हैं और पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है.

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता से सीएम योगी ने की बात, दिया ये आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget