एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर में 4 दिनों में आत्महत्या की चौथी घटना, एक और युवक ने नदी में कूदकर दी जान

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में एक और व्यक्ति नदी में कूदा है. वहीं पिछले चार दिनों में चौथी घटना से शहर दहला हुआ है. बता दें दो किशोरियों समेत चार लोग अब तक सुसाइड कर चुके हैं.

यूपी के शाहजहांपुर जिले में सोमवार (8 सितंबर) को एक और व्यक्ति नदी में कूद गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पिछले चार दिनों में अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरियों समेत चार लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या करने के लिए पुलों से छलांग लगायी है. 

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए अब यहां नदियों पर बने पुलों पर पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रोजा थानाक्षेत्र में खन्नौत नदी स्थित लोदीपुर पुल पर आज दोपहर बाद एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और गाड़ी खड़ी करके उफनाई खन्नौत नदी में कूद गया. 

शाहजहांपुर एसपी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पहले उसने मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर भी लिख दिया. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल पर लिखे नंबर पर फोन किया. पूछने पर पता लगा कि नदी में कूदने वाले व्यक्ति का नाम आदित्य सक्सेना (60) है. उसका किसी से भी कोई विवाद नहीं है. 

द्विवेदी ने बताया कि सक्सेना की तलाश के लिये तत्काल पीएससी तथा एनडीआरएफ की टीम लगाई गयीं. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पिछले चार दिनों में दो किशोरियों समेत चार लोगों ने जिले के विभिन्न पुलों से अलग-अलग नदियों में छलांग लगाई है. उनमें से केवल एक व्यक्ति का शव मिला है.

दो किशोरियों ने भी लगाई थी छलांग

पुलिस के अनुसार कोतवाली थानाक्षेत्र के अब्दुल्लागंज मोहल्ले की मोहिनी (15) तथा पूनम (14) शुक्रवार (5 सितंबर) शाम को गर्रा नदी के पुल से कूद गई थीं. उनका अभी तक पता नहीं लग सका है. इसी तरह एक अन्य घटना में शनिवार (6 सितंबर) रात पक्के पुल पर खन्नौत नदी में पुत्तू लाल (55) नामक व्यक्ति ने नदी में कूद कर खुदकुशी कर ली थी. पुलिस ने दूसरे दिन उनके शव को बरामद किया था.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में लोगों के पुलों से नदी में कूदने की लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पुलों पर पुलिस बल की तनाती की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस समय नदियां भी उफान पर हैं, ऐसे में लोगों को सलाह  है कि वे नदी के आसपास न जाएं और यदि परिजनों को लगता है कि उनका व्यक्ति अवसाद की स्थिति में है तो वे उसे समझाएं तथा पुलिस को सूचना दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget