एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर बातचीत, सपा बोली- 'बहुत देर कर दी हुजूर आते आते'

UP News: प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात कर मध्यस्थता स्वीकार न करने और पाकिस्तान की गोली का जबाब गोली से देने की बात पर सवाल खड़े किए हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात कर मध्यस्थता स्वीकार न करने और पाकिस्तान की गोली का जबाब गोली से देने की बात पर सवाल खड़े किए है. इसी बीच उन्होंने अनोखे अंदाज में ट्रंप की वजह से पाकिस्तान और भारत के युद्धविराम पर भी तीखा प्रहार किया है.

मनोज यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब तेरह बार ट्रंप ने विश्व के पटल पर युद्ध विराम की बात कही है लेकिन आपने बहुत देर कर दी अपनी प्रतिक्रिया देने में, और शायराना अंदाज कई बड़ी बाते कही हैं. उन्होंने इसी बीच मोदी सरकार पर भी हमला बोला है.

मनोज यादव ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव ने अपने बयान की शुरूआत एक कहावत करते हुए कहा है कि, 'अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत.' उन्होंने आगे कहा जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेरह बार विश्व पटल पर ये बात कही थी कि मेरे कहने से भारत और पाकिस्तान का युद्ध विराम और सीजफायर हुआ. 

इसके बाद उन्होंने मोदी जी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक और शायरी का इस्तेमाल किया. और कहा, 'बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते'. यादव ने कहा आपने जो प्रतिक्रिया दी और सवाल करते हुए कहा कि वो भी किसी के कहने पर दी है. और इस प्रतिक्रिया में कहा है कि हमने उनके उस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है, 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी है. 

मोदी सरकार पर भी बोला हमला
उन्होंने कहा मोदी जी अगर आप वास्तव में ये कह रहे हैं तो आपको अमेरिकी राष्ट्रपति को भी मूंहतोड़ जवाब देना चाहिए था और पाकिस्तान को भी देना चाहिए था. इस पर आगे इल्जामलगाते हुए यादव ने कहा जो बाते सामने आई हैं उससे स्पष्ट है कि आपकी भी ऐसे ही कोई मजबूरियां नहीं रही होंगी. 

प्रवक्ता ने एक और कहावत का इस्तेमाल करते हुए कहा 'यूं ही कोई वेवफा नहीं होता कुछ तो मजबूरियां रही होंगी.' इस पर यादव ने कटाक्ष किया कि आपकी जो मजबूरियां है उसको भारत का हर नागरिक जानता है कि लिए नेशन फर्स्ट नहीं है आपके लिए व्यापार फर्स्ट है और आपके दोस्त इस देश को लगातार गुलाम बनाने के लिए लगे हुए हैं.

Input By : बलराम पांडेय
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget