राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए आज समाजवादी पार्टी अपना तीसरा उम्मीदवार उतारेगी, जिसे लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. सपा पहले ही दो उम्मीदवारों का नामांकन करा चुकी है.

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों को लेकर सियासी घमासान अपने चरम पर है. समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है. सपा आज राज्यसभा के लिए अपने तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी. आज राज्यसभा के लिए नामांकन का तीसरा और आखिरी दिन हैं. ऐसे में सबकी नजरें सपा के तीसरे उम्मीदवार पर टिकी हुई हैं.
समाजवादी पार्टी इससे पहले रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज नथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. दोनों पहले ही अपना नामांकन पत्र भर चुके हैं, इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद रहे थे. अब सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस पर सियासी जानकारों में कयासों का दौर जारी है. सपा आज इसका खुलासा करेगी.
तीसरे उम्मीदवार को आज उतारेगी सपा
उत्तर प्रदेश में दस राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. सपा पहले अपने दो उम्मीदवारों का नामांकन करा चुकी हैं. बीजेपी ने भी सोमवार को अपने 8 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए जो आज अपना नामांकन पत्र भरेंगे. और अब सपा तीसरे उम्मीदवार को उतारेगी, जिससे ये चुनाव बेहद रोमांचक हो गया है. सपा का दावा है कि तीसरे उम्मीदवार के लिए दस विधायकों के हस्ताक्षर के तौर प्रस्तावकों को जुटा लिया गया है.
यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी
इन नामों पर चर्चाएं तेज
सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक़ सपा पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोपी या सपा नेता राजपाल यादव को अपना उम्मीदवार बना सकती है. वहीं मुस्लिम चेहरे के तौर पर सलीम शेरवानी के नाम को लेकर भी चर्चा की जा रही है. हालांकि इस पर आखिरी मुहर अखिलेश यादव ही लगाएंगे.
पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन ने कहा कि अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि पर्याप्त संख्या बल मिलने पर पार्टी अपने तीसरे उम्मीदवार को उतारेगी. आज मंगलवार को हमारा उम्मीदवार अपना नामांकन दाख़िल करेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में सपा बीजेपी को करारी शिकस्त देगी.
राज्यसभा चुनाव में जीत गणित
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के हिसाब से बात करें तो बीजेपी अपने सात उम्मीदवारों को ही आसानी से जिता सकती है. लेकिन, आठवें उम्मीदवार की जीत के लिए बीजेपी को 6 अतिरिक्त वोटों की ज़रूरत होगी. वहीं समाजवादी पार्टी के पास भी दो उम्मीदवारों को आसानी से जिताने का संख्या बल है. इसके बाद भी सपा के पास 25-26 वोट बचेंगे. सपा को तीसरे उम्मीदवार के लिए 10-12 विधायकों के समर्थन की ज़रूरत होगी.
UP राज्यसभा चुनाव : BJP की लिस्ट के बाद बगावत की आहट? पूर्व केंद्रीय मंत्री छोड़ देंगे पार्टी!






















