एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज में डेंगू और मलेरिया को लेकर तैयारियां शुरु, बारिश के बाद बढ़ रहे हैं मामले

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में बारिश और बाढ़ के बाद बीमारियों ने पनपना शुरु कर दिया है जिससे जिलें में अब डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आ रहे जिसको देखते हुए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं.

संगम नगरी प्रयागराज में बारिश और बाढ़ के बाद अब संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं. जिले में इस साल अब तक 15 डेंगू के केस रिपोर्ट किए गए हैं. वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने पर जिले के तेज बहादुर सप्रु अस्पताल की चिकित्सक ने जानकारी दी है.

जबकि पिछले साल इसी अवधि तक 23 मरीज मिले थे. अप्रैल महीने में डेंगू से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है. फिलहाल अस्पतालों में संक्रामक बीमारियों को देखते हुए कमर कस ली है. वहीं मरीजों के बेहतर इलाज के लिए भी व्यवस्था की जा रही है. वहीं शहर में डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है. 

क्या बोलीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक?

तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा के मुताबिक जुलाई महीने में 4 और अगस्त में अब तक 2 डेंगू मरीज भर्ती होकर स्वस्थ भी हो चुके हैं. उनका दावा है कि अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं.

अस्पताल में 25 बेड का डेडीकेटेड डेंगू वार्ड बनाया गया है. हर बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है. साथ ही प्लेटलेट्स, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं. वायरल बुखार के मरीजों को भी एहतियातन मच्छरदानी वाले बेड पर भर्ती किया जा रहा है.

डेंगू के मरीजों के लिए अलग बेड की व्यवस्था

डॉ. भावना शर्मा के मुताबिक जिले के सभी 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5-5 बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं. जबकि बेली अस्पताल, काल्विन, डफरिन महिला अस्पताल और एसआरएन मेडिकल कॉलेज में भी 25-25 बेड अलग से डेंगू मरीजों के लिए रखे गए हैं.

हालांकि उनका कहना है कि इस बार बाढ़ के बाद भी लगातार चलाए जा रहे अभियान की वजह से मरीजों की संख्या में कमी आई है. डायरिया के केस घटे हैं, लेकिन वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
Baghpat News: श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget