एक्सप्लोरर

कानपुर: भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद, इन इलाकों में रात भर रही बत्ती गुल

Kanpur Power Cut: तेज धूम और भीषण गर्मी में बिजली की कटौती लोगों के लिए विकट समस्या बनती जा रही है. हर घंटे पावर कट से शहर और ग्रामीण इलाकों तक के लोगों की मुसीबत को बढ़ा दिया है.

Kanpur Power Cut News: कानपुर में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. चिलचिलाती धूम का सितम जारी है. कानपुर की धरती इन दिनों तप रही है. आसमान से मानो आग के शोले बरस रहे हो. धधकती सड़के और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया है. भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं. भीषण गर्मी से दिन धधक रहे हैं तो रात को गर्म हवाएं सता रही हैं. ऐसे में पूरे शहर में गुल चल रही बिजली लोगों की मुसीबत में चार चांद लगा रही है. दिन हो या रात बिजली के ट्रिप होने का सिलसिला इस कदर जाती है कि घरों के पंखे घूमते ही कुछ देर में रुक जाते हैं. न हवा मिल रही न ही पूरी बिजली. ऐसे में इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं. लोग रात-रात भर छतों में गलियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं और केस्को के अधिकारी फोन पर शिकायतों को सुनने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे हैं.

कानपुर के अधिकांश क्षेत्रों और मोहल्लों में बिजली की समस्या हो रही है. 24 घंटों में बिजली की इतनी समस्या कहीं ट्रिपिंग की दिक्कत तो कहीं फॉल्कट और इन सब के बीच जनता बेहाल है. एक दिन 24 घंटों में बिजली इतने बार ट्रिप हो रही है कि उंगलियों पर गिनना मुश्किल हो गया है. शहर में लगभग ऐसे सैकड़ों ट्रांसफार्मर हैं, जिन पर जरूरत से ज्यादा लोग हैं और ओवर लोग के चलते कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कहीं लाइट ट्रिप हो रही है. कहीं इतना अबिजली का ओवर लोड है कि वोल्टेज लालटेन की तरह दिखाई दे रहा है.

नहीं मिल रहे फॉल्ट

ये हाल शहर के छोटे और घने क्षेत्रों के साथ साथ शहर के उन पोर्श इलाकों का भी है, जहां बड़ी बड़ी इमारत बनी हुई है. अपार्टमेंट और सोसायटी में लोग पावर बैकप के सहारे कुछ समय पंखे की हवा खा रहे हैं, लेकिन लगातार जनरेटर चला पाना भी सोसायटी के लिए मुमकिन नहीं है क्योंकि डीजल से चलने वाले बड़े-बड़े जनरेटर में भी हजारों रुपए का खर्च एक एक घंटों में आ रहा है. शहर के सभी सब स्टेशनों पर रात में जनता का जमावड़ा है. विभाग के कर्मचारी सड़कों पर देर रात फॉल्ट खोज रहे हैं, लेकिन घनी केबिल और बिजली के तारों के बीच फॉल्ट खोजना भूसे के घेर में सुई खोजने जैसी बात साबित हो रही है.

शहर के इन इलाकों में रात भर बिजली की बनी रही दिक्कत, शास्त्री नगर, मसवानपुर , परमट, नौबस्ता ,जाजमऊ, बालाघाट, कचहरी, सिविल लाइन, एनआरआई सिटी, नवाबगंज, ग्वालटोली, बर्रा ,कर्रही, विश्वबैंक, गुजैनी, कल्याणपुर, पुराना कानपुर क्षेत्र आदि ऐसी तमाम शहर के मिलाकर जहां बिजली से हाहाकार मची दिखी.

ये भी पढ़ें: कल उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बाबा नीम करौरी के करेंगे दर्शन, ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget