एक्सप्लोरर

UP Politics: 'नाम बदलने से जेहन थोड़े ही बदल जाएगा', मुगल गार्डन का नाम बदलने पर सपा सांसद बर्क की आपत्ति

Uttar Pradesh: मुगल गार्डन का नाम बदलने को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. सपा नेता बर्क ने कहा कि भारत देश पर मुगलों और तुर्कों की हुकूमत रही है. उन्होंने देश में किले बनवाए हैं, सड़के बनवाई.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद शफीक उर रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदले जाने पर आपत्ति जताते हुए बयान दिया है. सपा सांसद ने कहा है कि नाम बदलने से जेहन नहीं बदल सकता और वह आज भी इस उद्यान को मुगल गार्डन ही मानते हैं. संभल सीट से सपा सांसद बर्क ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नाम बदलने से जहन थोड़े ही बदल जाएगा, दिल तो सभी का एक ही है. मुगल गार्डन का नाम अमृत उद्यान रखने से क्या फायदा होगा. मुगल गार्डन तो अपनी जगह ही रहेगा. मैं अब भी उसको मुगल गार्डन मानता हूं.

सपा नेता बर्क ने कहा कि भारत देश पर मुगलों और तुर्कों की हुकूमत रही है. उन्होंने देश में किले बनवाए हैं, सड़के बनवाई हैं, ताजमहल बनवाया है, महल बनवाए हैं. ऐसे में इनके नाम बदलने से जहन तो नहीं बदल सकता. ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है.

अखिलेश यादव ने भी दी प्रतिक्रिया

बता दें कि इससे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी मुगल गार्डन का नाम बदले जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि यह बीजेपी की सोची समझी साजिश है, ताकि कोई इनसे महंगाई पर सवाल न पूछे, मुगल गार्डन का नाम ये तय करेंगे. बता दें कि मुगल गार्डन को अब अमृत उद्यान से जाना जाएगा. प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब ने मुगल गार्डन के इतिहास को दोहराते हुए कहा कि मुगलों ने कई बाग लगाए और फूलों का भी अरेंजमेंट किया. जब अंग्रेज यहां आए तो उन्होंने ताजमहल को बाग भी देखे और उसको मुगल गार्डन कहना शुरू कर दिया.

बसपा सांसद दानिश ने भी उठाए सवाल

बता दें बसपा सांसद दानिश भी मुगल गार्डन का नाम बदले जाने को लेकर सवाल कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि मुगल गार्डन का नाम अंग्रेजों ने रखा था, भवन अंग्रेजों ने बनाया, जिन्होंने मुगल को हराकर इस देश पर हुकूमत की. अंग्रेजों ने अपने दुश्मन के नाम से गार्डन और भवन बनाया, लेकिन आप बदल रहे हैं, क्यों बदल रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र में CM योगी बोले- अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा कभी सफल नहीं होगी, जाग चुका है देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget