एक्सप्लोरर

यूपी BJP में 'कलह' के बीच प्रयागराज में अहम बैठक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य होंगे शामिल

UP Politics: संगम नगरी प्रयागराज में आज काशी प्रांत की क्षेत्रीय कार्य समिति बैठक होने जा रही है. इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. 

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बीच मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी की आज (19 जुलाई) उत्तर प्रदेश के काशी प्रांत की क्षेत्रीय कार्य समिति बैठक होने जा रही है. पार्टी की काशी प्रांत की ये बेहद अहम बैठक आज संगम नगरी प्रयागराज में होगी. लखनऊ की बैठक में संगठन को सरकार से ज्यादा महत्वपूर्ण बताने वाले सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज की इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. 

इस बैठक में काशी प्रांत के 16 जिलों और 14 लोकसभा सीटों के डेढ़ सौ से ज्यादा पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर चर्चा होगी तो साथ ही सूबे में जल्द ही कई सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने की रणनीति भी तय की जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि लखनऊ की बैठक की तरह प्रयागराज में आज होने जा रही क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक में भी पार्टी कार्यकर्ता अपनी उपेक्षा के मुद्दे को जोर-जोर से उठा सकते हैं. 

प्रयागराज में बीजेपी की अहम बैठक
काशी प्रांत की यह बैठक सुबह 11 बजे से प्रयागराज की उस फूलपुर विधानसभा सीट पर रखी गई है, जहां कुछ दिनों बाद विधानसभा का उपचुनाव होना है. प्रयागराज से सटे हुए मिर्जापुर जिले की मझवां सीट पर भी उपचुनाव होना है. बीजेपी के काशी प्रांत में सोलह जिलों की चौदह लोकसभा सीटें आती है. यहां आधी से ज्यादा सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. काशी प्रांत की कार्यसमिति में तकरीबन 160 सदस्य हैं.

केशव प्रसाद मौर्य होंगे शामिल
कार्य समिति की बैठक वैसे तो सुबह 11 बजे ही शुरू हो जाएगी, लेकिन मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर करीब डेढ़ बजे इसमें शामिल होंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से निराश पार्टी कार्यकर्ताओं में केशव प्रसाद मौर्य फिर से जान फूंकने की कोशिश कर सकते हैं. वह कार्यकर्ताओं की हौसला-अफजाई कर और उन्हें अपेक्षित सम्मान का भरोसा दिलाकर उनमें फिर से ऊर्जा का संचार कर सकते हैं.

फूलपुर विधानसभा सीट पर ही इस बैठक को आयोजित कर पार्टी यह संदेश देने की भी कोशिश करेगी कि लोकसभा चुनाव की हार को भूलकर वह अब उपचुनाव की तैयारियो में जुट गई है. बीजेपी की आज की इस बैठक में होने वाले मंथन पर विपक्ष की भी निगाहे रहेंगी. 

यूपी BJP में नहीं थम रहा घमासान, केशव मौर्य के समर्थन में आए पूर्व मंत्री,  खुल कर हो रही बयानबाजी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget