एक्सप्लोरर

यूपी BJP में नहीं थम रहा घमासान, केशव मौर्य के समर्थन में आए पूर्व मंत्री, खुल कर हो रही बयानबाजी

UP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी में खीचतान का दौर जारी है. पूर्व मंत्री सुनील भराला ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का समर्थन करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के बीच मचा घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं. इस विवाद पर अब यूपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुनील भराला का भी बड़ा बयान आया है. उन्होने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का समर्थन करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से उनके इस्तीफे की मांग कर दी है. सुनील भराला ने संगठन सरकार से बड़ा है का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. 

सुनील भराला ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “संगठन सरकार से बड़ा होता है” वैसे ये पंडित दीनदयाल जी भाग 3 पर लिखा है. इस बयान पर मेरी समझ से संगठन की जिम्मेदारी भी बड़ी होती है. माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का आशय यही रहा होगा कि हार की बड़ी ज़िम्मेदारी संगठन की ही है. इसलिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी को अविलंब हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुआ अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए.

केशव मौर्य का समर्थन किया 
उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसी परिपाटी रही है जहां तत्कालीन अध्यक्षों जैसे श्री कलराज मिश्र जी, श्री विनय कटिहार जी आदि ने इस्तीफ़े दिए थे… संगठन का असली कार्यकर्ता वो ही है जो अपनी गद्दी से पहले अपने संगठन व पार्टी के बारे में सोचे. सुनील भराला का ये बयान ऐसे समय में आया है जब लोकसभा चुनाव में हार के बीजेपी के कई नेता की खुलकर बयानबाजी सामने आई है. जिससे साफ है यूपी बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. 

सुनील भराला से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में इस बात को दोहराया था कि संगठन सरकार से बड़ा होता है वो कार्यकर्ताओं का दर्द समझते हैं. उनका इशारा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर था. हालांकि सीएम योगी ने हार की वजह को अतिआत्मविश्वास बताया था. वही इस बैठक के अगले ही दिन केशव मौर्य दिल्ली पहुंच गए जहां उन्होंने फिर जेपी नड्डा से बात की. जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर से संगठन को सरकार से बड़ा बताते हुए पोस्ट शेयर की. 

उनसे पहले बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने भी यूपी में बीजेपी का हालत ख़राब बताते हुए केंद्रीय नेतृत्व से दखल देने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा ही रहा तो हम 2027 का चुनाव हार जाएंगे. वहीं बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह ने हार की सामूहिक ज़िम्मेदारी लेने की बात की थी. बीजेपी की बयानबाजी यहीं खत्म नहीं हुई यूपी सरकार में पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने तो उनकी हत्या की साजिश तक का आरोप लगाया और कहा कि विधायक होने के बाद भी उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. 

‘पांच दिन के अंदर बम से उड़ा दूंगा', CM योगी को मिली धमकी, सरकारी अमले में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget