एक्सप्लोरर

मायावती ने कांग्रेस, BJP को दी नई चुनौती, अब इन राज्यों में भी चुनाव लड़ेगी BSP

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दमखम के साथ चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी ने तीन और राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने का फैसला कर लिया है.

BSP News: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दमखम के साथ चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी ने तीन और राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने का फैसला कर लिया है. बसपा झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी मजबूती के साथ उतरेगी. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस संदर्भ में बसपा चीफ मायावती ने निर्देश जारी किया.

बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को लखनऊ में हुई. इस बैठक में मायावती को बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुना गया. उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की कार्यकारिणी की मंगलवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में एक बार फिर सर्वसम्मति से बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया.

इन राज्यों के चुनाव की तैयारी
बैठक में संक्षिप्त संबोधन के दौरान बसपा चीफ ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र झारखण्ड जम्मू-कश्मीर व दिल्ली विधानसभा के चुनाव पूरी तैयारी व दमदारी के साथ बी.एस.पी. को लड़ना है. बता दें बसपा फिलहाल जम्मू और कश्मीर और हरियाणा के चुनाव मैदान में है. महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड में उसके उतरने से कांग्रेस और बीजेपी की मुश्किल बढ़ सकती है.

इसके अलावा मायावती ने कहा, 'करोड़ों दलितों और बहुजनों के हित में बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान में जनहित और जनकल्याण के वास्तविक उद्देश्य को साकार करने के लिए सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने के लिए अथक संघर्ष किया जाएगा.' उन्होंने कहा कि दलित-बहुजनों को अपनी शक्ति पर निर्भर रहना सीखना होगा अन्यथा वे ठगे जाते रहेंगे और लाचारी एवं गुलामी का जीवन जीने को मजबूर होंगे.

बसपा अपना जनाधार बढ़ाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है. बसपा न सिर्फ खुद को राष्ट्रीय फलक पर स्थापित रखना चाहती है बल्कि वह राज्यों में भी अच्छी पकड़ बनाने की प्लानिंग में है.

अखिलेश यादव, मायावती, राजभर और चंद्रशेखर... रास्ते अलग, मंजिल एक, यूपी में दिखेगी नई सियासी तस्वीर?

इसके अलावा बसपा की मीटिंग में आकाश आनंद को कई राज्यों की ज़िम्मेदारी दी गई है. आकाश को दिल्ली, मध्य प्रदेश हरियाणा की जिम्मेदारी भी दी गई है. कई को-ऑर्डिनेटर्स को हटाया भी गया है. कुछ को-ऑर्डिनेटर्स को एक जगह से दूसरी जगह जिम्मेदारी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget