एक्सप्लोरर

UP Politics: विधानसभा चुनावों में मिली हार से सबक लेगी बसपा! मायावती की बैठक से पहले आकाश आनंद ने बनाया प्लान

Assembly Election Results 2023: निर्वाचन आयोग ने रविवार को चार राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) के नतीजे घोषित किए हैं. इनमें बीजेपी ने तीन राज्यों में बहुमत हासिल किया.

BSP On Assembly Election Results 2023: बीएसपी नेताओं ने चार राज्यों के चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब उनके भतीजे और पार्टी नेता आकाश आनंद ने चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी को घेरा है. उन्होंने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि विधानसभा चुनावों के परिणाम से ये साफ हो गया है कि बीजेपी साम दाम दंड भेद, हर तरह के हथकंडे अपनाकर चुनाव लड़ती है, लेकिन ये भी साफ है कि कांग्रेस के पास बीजेपी से लड़ने की न नैतिक ताकत है और न नीतियां हैं. 

बसपा नेता ने आगे कहा कि इन चुनावों में अपने सीमित संसाधनों, कार्यकर्ताओं और मिशन के सिपाहियों के जोश जुनून के दम पर बीएसपी का प्रदर्शन बहुत बड़ा संदेश है. आज एक बार फिर साबित हो गया है कि बीजेपी की सांप्रदायिक और नफरत की राजनीति को केवल बीएसपी ही खत्म करने का दम रखती है. देश में परिवर्तन लाने का विकल्प केवल बीएसपी और आदरणीय मायावती की कार्यशैली में ही है जो बीजेपी और उसके संविधान विरोधी इरादों को हरा सकती है. 

"आसमान में उड़ना जारी रहेगा"

उन्होंने कहा कि जनता के दिलों को जीतना जारी रहेगा, अभी तो पंख फैलाए हैं, आसमान में उड़ना जारी रहेगा. इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव नतीजों पर शक जाहिर करते हुए कहा था कि इन एकतरफा परिणामों को लोगों के गले के नीचे उतर पाना बहुत मुश्किल है. उन्होंने साथ ही कहा कि चुनाव के दौरान कांटे का माहौल दिखाई दे रहा था, लेकिन नतीजे इससे बिल्कुल अलग एकतरफा आए हैं. 

बसपा को मिली दो सीटें

रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजे जारी किए गए हैं. इनमें बसपा को राजस्थान में दो सीटों पर जीत मिली है. वहीं छत्तीसगढ़ में बसपा की सहयोगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती है. बसपा सुप्रीमो ने 10 दिसंबर को लखनऊ में बैठक बुलाई है.

ये भी पढ़ें- 

Election Results 2023: विधानसभा चुनाव नतीजों का यूपी की सियासत पर होगा क्या असर, कैसा है इंडिया का भविष्य? जानें इसके मायने

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget