एक्सप्लोरर

योगी सरकार के फैसले से नाराज अपर्णा यादव पहुंचीं दिल्ली, इन नेताओं से हो सकती है मुलाकात

Aparna Yadav के संदर्भ में दावा किया जा रहा है कि वह महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाए जाने से खुश नहीं हैं. अपर्णा ने लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव से भी मुलाकात की है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में महिला आयोग की उपाध्यक्ष नियुक्त की गईं भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंचीं हैं.महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाई गईं स्व. मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने इस दायित्व से खुश नहीं बताई जा रही हैं.दावा है कि वह दिल्ली में आला नेताओं से मिलकर अपनी बात रखेंगी.

अपर्णा यादव को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की जानकारी मंगलवार रात आधिकारिक की गई थी. इसके बाद से ही वह चुप हैं. बुधवार को दावा किया गया कि बीजेपी नेता अपने सदंर्भ में किए गए फैसले से नाराज हैं. इसके बाद यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. वह सोमवार तक पदभार ग्रहण करेंगी.

2022 में थामा था बीजेपी का दामन
अपर्णा के संदर्भ में गुरुवार को सूत्रों ने जानकारी दी कि महिला और बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने उनसे बात की और कहा कि उन्हें काम करने के मामले में पूरी आजादी मिलेगी.

इससे पहले सूत्रों ने दावा किया कि अपर्णा ने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार अपर्णा फिर से सपा में शामिल होना चाहती हैं. अपर्णा ने साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था. इससे पहले वह सपा में थीं और विधायकी का चुनाव भी लड़ा था हालांकि रीता बहुगुणा जोशी के हाथों वो हार गईं थीं.

अखिलेश-डिंपल के खिलाफ बोलने से बचती रहीं अपर्णा

माना जा रहा है है कि चूंकि अपर्णा, यादव परिवार और खासतौर से डिंपल और अखिलेश के खिलाफ बोलने से बचती रहीं इसलिए बीजेपी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है. हालांकि यूपी बीजेपी चीफ का कहना है कि हम उनसे यह अपेक्षा नहीं रखते हैं कि वह अपने परिवार के खिलाफ बोलें. हम सामाजिक समरसता वाले राजनीतिक दल हैं.


UP Politics: नाराज अपर्णा यादव को मनाने में जुटी BJP! योगी की मंत्री कर रहीं बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget