एक्सप्लोरर

योगी सरकार पर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से साबित कानून-व्यवस्था ध्वस्त

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अब तो खुद सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है, जो समाजवादी पार्टी लंबे समय से कहती रही है.

अखिलेश यादव मंगलवार को जौनपुर के खुटहन ब्लॉक की पूर्व प्रमुख सरजू देई के दिवंगत पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि देने पहुँचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं, निर्दोषों पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं और खुलेआम वसूली हो रही है.

उन्होंने कहा कि जौनपुर में हाल के वर्षों में हत्या, लूट और फर्जी एनकाउंटर की कई घटनाएं हुई हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक बच्चे को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह टिकटॉक वीडियो बना रहा था. अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि जब पुलिस के फर्जी एनकाउंटर पर सवाल उठे, तो सरकार ने “बैलेंस” करने के लिए एक क्षत्रिय युवक की भी जान ले ली.

Exclusive: SIT इंक्वायरी में क्या हुआ? पढ़िए जियाउर्रहमान से सवाल पूछने वाले अफसर की जुबानी

वक्फ कानून पर भी जताई नाराज़गी
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ कानून का भी विरोध किया और कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए धर्म की आड़ ले रही है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा में इस कानून का विरोध किया था और आगे भी करेगी.

स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली पर उठाए सवाल
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. जौनपुर में समाजवादी सरकार द्वारा शुरू किया गया मेडिकल कॉलेज आज भी अधूरा पड़ा है. उन्होंने कहा, “भाजपा ने ना तो नई बिजली उत्पादन यूनिट लगाई और ना ही पुरानी सेवाओं को सुधारा, बस मीटर बदलने में लगी है.”

महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर आरोप
उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है, वाराणसी और बरेली की घटनाएं इसका उदाहरण हैं. उन्होंने दावा किया कि अब पुलिस ही माफिया जैसा बर्ताव कर रही है.

राज्यसभा सांसद के बयान का किया बचाव
रामजी लाल सुमन के बयान पर उन्होंने कहा कि जब उन्होंने खुद माफ़ी मांग ली और शब्द कार्यवाही से हटा लिए गए, तो अब उस पर विवाद नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर सुमन के साथ कुछ होता है तो इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार होंगे.

2027 में सरकार बदलने का भरोसा
अखिलेश यादव ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का सफाया होगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के हर पीड़ित के साथ खड़ा है.

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक मामले की सुनवाई करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे, जिस पर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा है. अखिलेश यादव लगातार सरकार की नीतियों और प्रशासन पर सवाल उठाते रहे हैं, खासकर लॉ एंड ऑर्डर, महंगाई, बेरोजगारी, और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती स्थिति को लेकर.

इस दौरे के ज़रिए अखिलेश यादव ने जौनपुर में न सिर्फ श्रद्धांजलि दी, बल्कि राजनीतिक संदेश भी साफ़ कर दिया कि समाजवादी पार्टी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget