एक्सप्लोरर

प्रमोद कृष्णम ने पूछा- क्या गोरखनाथ मंदिर तोड़ देंगे अखिलेश? बुलडोजर वाले बयान पर विवाद तेज

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि वह धमकी दे रहे हैं. वह न तो योगी आदित्यनाथ को सीएम बनने से रोक पाएंगे और न ही मठ मंदिर तोड़ सकेंगे.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलडोजर वाले बयान पर सियासत और विवाद दोनों ने रफ्तार पकड़ ली है. कांग्रेस के पूर्व नेता और कल्किधाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा - अखिलेश यादव का बयान बाबर, औरंगजेब या तैमूर के बयानों जैसा है. जिस तरह बाबर, तैमूर, नादिर शाह और मुहम्मद गजनवी ने हिंदू मठों और मंदिरों को नष्ट और तबाह किया, उनका बयान भी उसी तरह की विनाशकारी भावना को दर्शाता है.

कांग्रेस के पूर्व नेता ने कहा- जिस तरह बाबर, तैमूर लंग, नादिर शाह, मोहम्मद गजनवी ने हिन्दू मंदिरों, मठों को तोड़ा और बर्बाद किया तो अखिलेश यादव का ये कहना कि वो बुलडोजर का रुख गोरखपुर की ओर मोड़ देंगे, ये तो धमकी है.

आचार्य ने कहा कि तो क्या अखिलेश यह कहना चाहते हैं कि गोरखपीठ को ध्वस्त कर देंगे. गोरखनाथ मंदिर को तोड़ देंगे. ये वही अखिलेश यादव हैं, जिनकी सरकार ने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं. इन्होंने श्रीकल्कि धाम के निर्माण पर पाबंदी लगाई थी. 7 नवंबर 2016 को कल्किधाम के निर्माण पर पाबंदी लगाई गई थी. इन्होंने ही राम मंदिर के निर्माण को अटकाने की कोशिश की.

कांग्रेस के पूर्व नेता ने कहा कि ईश्वर की कृपा से न तो वह कल्किधाम का निर्माण रोक पाए, न राम मंदिर का बनना रोक पाए और न ही योगी आदित्यनाथ को सीएम बनने से रोक पाए.  आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मुझे लगता है कि साल 2027 में अखिलेश की मंशा पूरी नहीं होगी और योगी आदित्यनाथ फिर सीएम बनेंगे. 

मौलाना तौकीर रजा ने RSS को बताया आतंकी संगठन, संघ, VHP और बजरंग दल को बैन करने की मांग

'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget