एक्सप्लोरर

मौलाना तौकीर रजा ने RSS को बताया आतंकी संगठन, संघ, VHP और बजरंग दल को बैन करने की मांग

Bareilly News: इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा एक बार फिर से विवादों में हैं. इस बार तौकीर रजा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

Bareilly Latest News: इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. तौकीर रजा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एक आतंकवादी संगठन बताया है. मौलाना तौकीर रजा ने संघ और बजरंग दल को बैन करने की भी मांग की है.

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि आरएसएस, वीएचपी, बजरंग दल पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए. हूकूमत अगर वाकई ईमानदारी से काम करना चाहती है, तो इन आतंकवादी संगठनों को बंद करना चाहिए. हम हिन्दुस्तान के लिए जीते हैं, हिन्दुस्तान के लिए मर सकते हैं, लेकिन हम अपनी इज्जत देने के लिए तैयार नहीं हैं. वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर आहूत एक बैठक के बाद तौकीर रजा ने कहा कि आरएसएस आतंकी संगठन है. मैं खुलेआम कह रहा हूं. अगर मुल्क में शांति और अमन कायम रखना है तो इन संगठनों पर पाबंदी होनी चाहिएय

वक्फ संशोधन बिल पर भड़के तौकीर रजा 
मौलाना तौकीर रजा ने वक्फ संशोधन बिल को विरोध करते हुए कहा कि हम इसका भरपूर विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर से सरकारी कब्जे खाली कराए जाएं, नहीं तो हम सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि हम कानून के दायरे में रह कर हर कुर्बानी देने को तैयार हैं. उन्होंने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली में भी आंदोलन होगा. उन्होंने कोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यहां की अदालतें सरकार के दबाव में काम करती हैं. 

बता दें कि मौलाना तौकीर रजा अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. ऐसा पहली बार नहीं है कि मौलाना ने विवादित बयान दिया हो. कई मौकों पर वह सियासी और धार्मिक मुद्दों को लेकर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में सोना, चांदी नहीं महिला के अंगवस्त्र हो रहे थे चोरी, CCTV फुटेज से हुआ चोर का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget