एक्सप्लोरर

UP News: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और G-20 सम्मेलन को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार, STF-ATS हुई हाई अलर्ट

Lucknow News: स्पेशल ऑपरेशनल यूनिट (Special Operational Unit) एसटीएफ और एटीएस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. माफिया, अपराधियों और स्लीपिंग मॉड्यूल के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

Lucknow News: यूपी पुलिस ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 सम्मेलन को लेकर सुरक्षा का प्लान तैयार किया है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होगी, जबकि जी 20 सम्मेलन 11 फरवरी से 27 अगस्त तक चलेगा. जी 20 सम्मेलन में लखनऊ, आगरा, वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर में 11 बैठकें आयोजित होनी हैं. इन बैठकों को लेकर संबंधित एयरपोर्ट, आयोजन स्थल, अतिथियों के ठहरने के स्थान, घूमने की जगह और आवागमन के मार्गों को जोन और सेक्टर में बांटा गया है.

सभी जोन और सेक्टर में पुलिसकर्मियों की तैनाती आला अधिकारी खुद कर रहे हैं. पुलिस और पीएसी के साथ ही सीएपीएफ और गजटेड ऑफिसर भी सुरक्षा में लगाए गए हैं. वहीं वीवीआइपी के मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए माइक्रो प्लानिंग की गई है. खुफिया तंत्र को संदिग्धों और अराजक तत्वों को सूचीबद्ध कर उन पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए हैं.

एटीएस की स्पॉट टीम को भी किया गया तैनात
स्पेशल ऑपरेशनल यूनिट एसटीएफ और एटीएस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. माफिया, अपराधियों और स्लीपिंग मॉड्यूल के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. आयोजन के दौरान चिन्हित महत्वपूर्ण जगहों पर एटीएस की स्पॉट टीम को भी तैनात किया गया है. दोनों आयोजनों से संबंधित हॉटस्पॉट्स को चिन्हित करके सादे कपड़ों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है.

आयोजन में लगे पुलिसकर्मियों को बारकोड युक्त परिचय पत्र दिया जाएगा. ड्यूटी करने वाली महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है. आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संचालित करने के लिए एक कमांड कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया है, जहां सभी इमरजेंसी व्यवस्थाएं होंगी. कार्यक्रम स्थल, विशिष्ट अतिथियों के ठहरने की जगह और आवागमन के मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सभी जगहों की ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें:-

Ramcharitmanas Row: फिर बोले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, इन घटनाओं के आधार पर उठाया जातीय अपमान का मुद्दा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget