एक्सप्लोरर

UP Police Exam Paper Leak: यूपी पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, DGP ने दी जानकारी

UP Police Exam Paper Leak Case: आरोपी अभिषेक शुक्ला ने पूछताछ में बताया कि वह बीएससी पास है, साल-2021 में टीसीआई एक्सप्रेस कंपनी अहमदाबाद में ट्रेनिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर ज्वॉन किया था.

UP Police Exam Paper Leak: उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, यूपी एसटीएफ ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए हैं. उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंपी गई थी. हम यह पता लगाने में सक्षम थे कि पेपर किसने और कहां से लीक किया था और अब इस मामले में तीन महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां हुई हैं.

डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद पेपर रद्द कर दिए गए थे.  इसकी जांच यूपी एसटीएफ कर रही थी. एसटीएफ ने केस का खुलासा कर दिया है. अब तक कुल 178 मामले दर्ज किए गए थे. इनमें 396 की गिरफ्तारी पहले की गई थी. इनमें से 54 को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में 3 मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार, शिवम गिरी और रोहित कुमार पांडेय को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

पेपर लीक मामले में कई आरोपी
प्रशांत कुमार ने परीक्षा लीक मामले में आरोपियों के नाम बताए. उन्होंने कहा अभिषेक शुक्ला टीसीआई नाम की एजेंसी का पूर्व कर्मचारी है. शिवम गिरी और रोहित पांडेय टीसीआई के वर्तमान कर्मचारी है. टीसीआई के पास पेपर के स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन की ज़िम्मेदारी थी. इसके अलावा बिहार का रहने वाला डॉ शुभम मंडल हिरासत में है. नोएडा का रवि अत्रि और प्रयागराज का राजीव नयन मिश्रा मुख्य आरोपी है और अभी फ़रार है. राजीव नयन मिश्रा यूपी टेट परीक्षा और एमपी की परीक्षा में भी आरोपी है. ये पहले जेल भी जा चुका है. रवि अत्रि मध्य प्रदेश की संविदा परीक्षा में आरोपी है. ये हरियाणा में भी वांछित है.

पेपर जहां भी गए उनकी होगी जांच
प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी से जब पूछताछ की गई तो आरोपी रवि अत्रि बताया कि मैंने अभिषेक शुक्ला को बोला था कि जैसे ही पेपर वेयरहाउस में पहुंचे. इसकी जानकारी उन्हें दे दी जाए. अभिषेक शुक्ला ने पेपर आने की जानकारी दी. ट्रंक बॉक्स की फ़ोटो भी भेजी गई. डॉ शुभम मंडल ने ट्रंक बॉक्स खोलकर पेपर लेकर फ़ोटो खींचा और वापस ट्रंक बॉक्स को रख दिया. 8 फरवरी को वेयरहाउस से भी पेपर निकाले गए. विक्रम पहल, मोनू ढाकला, गौरव चौधरी, सतीश धनगढ़, नीटू और धीरज जैसों को पेपर भेजे गए. मास्टरमाइंड ने पेपर जहां-जहां दिए हैं, उसकी जांच हो रही है.

ये भी पढ़ें: Etawah Crime News: सैफई मेडिकल कॉलेज हत्याकांड में पीड़िता के पिता ने किया बड़ा दावा, इस शख्स पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ः खेरेश्वर महादेव मंदिर में मांस रखने वाला गिरफ्तार, FIR दर्ज
अलीगढ़ः खेरेश्वर महादेव मंदिर में मांस रखने वाला गिरफ्तार, FIR दर्ज
'इस्लाम में 4 शादियों की इजाजत', असम सरकार के फैसले पर बोले यूपी के मौलाना
'इस्लाम में 4 शादियों की इजाजत', असम सरकार के फैसले पर बोले यूपी के मौलाना
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
'अखिलेश कायर हैं या BJP से समझौता कर लिया? सपा चीफ के चुनाव न लड़ने पर बोली AIMIM
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'
अखिलेश यादव बोले- 'वाराणसी में BJP को मिली मणिकर्णिका घाट तोड़ने की सजा'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget