एक्सप्लोरर

यूपी डीजीपी का भ्रष्टाचार पर एक्शन, वाहनों से वसूली करने वाले 11 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Lucknow News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी वाहन चालकों से रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए.

उत्तर प्रदेश में भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ अब विभाग ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है. जिसमें अलग-अलग जिलो के 11 पुलिस कर्मियों को डीजीपी राजीव कृष्ण ने निलंबित कर दिया है. इनमें कई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल थे.

पुलिस मुख्यालय से बुधवार को जारी आदेश में ये जानकारी दी गयी है. खुद डीजीपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है. निलंबित पुलिसकर्मियों में एक इंस्पेक्टर, एक महिला दरोगा, चार दारोगा और पांच कांस्टेबल शामिल हैं. 

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी वाहन चालकों से रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसके बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए.  इसमें चित्रकूट, बांदा और कौशाम्बी के 11 पुलिसकर्मी शामिल हैं. जांच में सभी दोषी पाए गए. जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. इसमें एक इंस्पेक्टर, एक महिला सब इंस्पेक्टर,चार सब इंस्पेक्टर,पांच कांस्टेबल शामिल हैं.

भ्रष्टाचार के खिलाफ डीजीपी की सख्ती

डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हर किसी के खिलाफ विभागीय के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी जिले में ऐसी पुनरावृत्ति न हो. उधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक निलम्बित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि डीजीपी स्तर से प्रदेश में इस तारा की कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है. दरअसल पूरी रेट लिस्ट भी वायरल बताई जा रही है. जिसमें पद और थाने के हिसाब से रेट लिस्ट तय है. इस मामले की भी जांच जारी है. माना ये जा रहा है कि इस कार्रवाई की जद में कई और कर्मचारी और सीनियर अफसर भी आ सकते हैं.

वहीं इस मामले ने प्रदेश के पुलिस महकमे की खासा किरकरी करा दी है. एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की बात करती हैं तो दूसरी तरफ पुलिस जैसा महत्वपूर्ण विभाग ही अगर भ्रष्टाचार में संलिप्त है तो कई सवाल खड़े होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget