एक्सप्लोरर

UP Police Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 20 हजार अभ्यार्थी संदिग्ध! अब ऐसे होगी पहचान

UP Police Recruitment 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इनके डेटा की जांच करते समय करीब 20000 अभ्यर्थी ऐसे पाए गए जिनके आधार कार्ड मूल डेटा से मैच नहीं खाते हैं.

UP Police Recruitment Exam 2024: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा की 23 अगस्त से होने जा रही है. इस परीक्षा में 48 लाख के करीब आवेदन आए हैं. इन आवेदनों की जांच करते समय करीब 20000 संदिग्ध अभ्यर्थी मिले हैं. जिनका सत्यापन के दौरान उनके आधार कार्ड का ब्यौरा मूल दस्तावेज से मेल नहीं खाया है. पुलिस भर्ती बोर्ड ने तय किया है कि वह अब इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन परीक्षा केंद्र पर फिर से दोबारा करेगा.

पुलिस भर्ती परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इनके डेटा की जांच करते समय करीब 20000 अभ्यर्थी ऐसे पाए गए जिनके आधार कार्ड मूल डेटा से मैच नहीं खाते हैं. जिन अभ्यर्थियों का आधार कार्ड संदिग्ध पाया गया है उन्हें परीक्षा केंद्र पर ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा और दूसरी आईडी के रूप में अपना पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज लाना अनिवार्य किया गया है.

किसको आना होगा ढाई घंटे पहले ?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र के ऊपर की तरफ "ई- केवाईसी" परीक्षा केंद्र पर लिखा गया है उन्हें अन्य दस्तावेज लाना होगा. वहीं जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर ऊपर "आधार प्रमाणित" लिखा होगा उनको इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा. बोर्ड ने अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए हैं. ताकि उनके पेपर्स को सत्यापित किया जा सके. इसके साथ ही आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश रोक दिया जाएगा. 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में तकरीबन 60000 सीटों के लिए 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसके लिए उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर लिखित परीक्षा आयोजित आयोजित होगी. इसमें 9.50 लाख अभ्यार्थी हर दिन परीक्षा में शामिल होंगे. ये परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त को रोजाना दो पालियों में होंगी. परीक्षार्थियों को 5 मिनट अतिरिक्त ओएमआर शीट भरने के लिए दिया जायेगा. 

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों को रेलवे ने दिया तोहफा, चलेंगी स्पेशल ट्रेन, कई का समय बदला, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget