एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों को रेलवे ने दिया तोहफा, चलेंगी स्पेशल ट्रेन, कई का समय बदला, देखें लिस्ट

UP Police Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पांच दिन पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा दो पालियों में होनी है. जिसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

UP Police Recruitment Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए 23 अगस्त (शुक्रवार) परीक्षा की शुरूआत हो रही है. इस  परीक्षा में लाखों अभ्यार्थियों ने आवेदन दिया है. ऐसे में परीक्षा को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है. इस परीक्षा के लिए रेलवे द्वारा आठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. जिसकी संभावित समय सारिणी भी जारी कर दी गई है. इसके चलते कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया जाएगा. 

उत्तर प्रदेश में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पांच दिन पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा दो पालियों में होनी है. पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होनी है. इस परीक्षा में यूपी समेत देश के कई दूसरे राज्यों से भी लाखों अभ्यार्थी शामिल होने है. जिसके लिए रेलवे ने खास तैयारी की है. 

उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा की पांचों दिनों के लिए रेलवे की ओर से इंतजाम किए गए हैं. इन परीक्षाओं को देखते हुए अलीगढ़ से कानपुर को जाने वाली 04190 मेमू सुपर फास्ट ट्रेन को परीक्षा स्पेशल ट्रेन के तौर पर संचालित किया जाएगा. ये ट्रेन अलीगढ़ से दोपहर 01:40 बजे चलकर शाम 07:45 पर कानपुर पहुंचेगी. 

परीक्षा के दिन ट्रेनों का संचालन 
गाड़ी संख्या 04187 कानपुर-टूंडला दोपहर 02:05 की बजाए 03:15 बजे चलेगी. प्रयागराज से चोपन के लिए चुनाव के रास्ते ट्रेनों का संचालन होगा. सूबेदारगंज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन परीक्षा के दिन शाम 6.30 बजे किया जाएगा 

- प्रयागराज से चित्रकूट धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रात 8.30 बजे रवाना होगी. 
- कानपुर-फर्रुखाबाद, कानपुर-गाजियाबाद, कानपुर-ललितपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी. 
- कानपुर से फतेहपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का सूबेदारगंज तक विस्तार
- इटावा-कानपुर मेमू ट्रेन का लखनऊ तक और अलीगढ़-कानपुर मेमू ट्रेन का बांदा तक विस्तार

इसके साथ ही परीक्षा के दिन कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है. कानपुर-रायबरेली शाम 4.30 बजे की जगह 5.45 बजे चलेगी. इटावा से कोटा जाने वाली ट्रेन पाँच बजे की जगह शाम छह बजे से चलेगी और कानपुर खजुराहो ट्रेन शाम 4.20 बजे की जगह एक घंटा लेट चलेगी.  

UP Police भर्ती के लिए दूसरे राज्यों से उमड़ी भीड़, 6 लाख से ज्यादा आवेदन, ये राज्य सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget