एक्सप्लोरर

UP PET Exam 2022: रायबरेली में परीक्षा केंद्र के बाहर पिता के साथ 'इंतजार' करता दिखा दो महीने का बच्चा, अंदर मां दे रही थी परीक्षा

रायबरेली जिले में बाहरी जनपदों से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा देने महिलाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं. वहीं नन्हें बच्चों को लेकर उनके परिजन परीक्षा केंद्र के बाहर नजर आए.

UP News:  यूपी पीईटी (UP PET) की परीक्षा से जुड़ी विभिन्न जिलों से अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं. ऐसी ही एक तस्वीर रायबरेली से सामने आई है जहां एक व्यक्ति अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ परीक्षा केंद्र के बाहर पत्नी का इंतजार करता हुआ दिखा. रायबरेली में शनिवार को 16 हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे चुके हैं और रविवार को भी इतने ही परीक्षा देने पहुंचे. 

महिलाओं का परीक्षा केंद्र गृह जिले में बनाने की अपील

रायबरेली जिले में बाहरी जनपदों से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा देने महिलाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं. दुधमुहे बच्चों को लेकर उनके पति परीक्षा केंद्र के बाहर नजर आए. बनारस से रायबरेली परीक्षा दिलवाने पहुंचे विनय गौतम की हालत काफी दयनीय दिखी. ढाई महीने के बच्चे को लेकर बाहर वह किसी तरह टहलते रहे जबकि उनकी पत्नी परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षा दे रही थी. विनय गौतम ने बताया कि दुधमुंहे बच्चे को दूध पिलाने और संभालने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से भी कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया है. विनय गौतम ने शासन से अपील की है कि महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र होम डिस्ट्रिक्ट में ही बनाए जाएं ताकि इतनी समस्याओं का सामना उन्हें ना करना पड़े.

गाजियाबाद में परीक्षार्थियों ने की यह मांग

उधर, गाजियाबाद जिले में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि  परीक्षा केंद्र आससपास के जिलों में ही होने चाहिए. बहुत दूर के जिलों में परीक्षा होती है तो यातायात की समस्या रहती है. अभ्यर्थियों को लंबी यात्रा करनी पड़ती है. यहां अधिकतर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और मेरठ से परीक्षा देने आए हैं. यहां शनिवार को आयोजित परीक्षा में 40 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. रविवार की परीक्षा में भी इतने ही परीक्षार्थी जुटे हैं. 

प्रयागराज : बस में एक-एक सीट के लिए जद्दोजहद कर रहे अभ्यर्थी

संगमनगरी प्रयागराज में हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने आए हैं. इस वजह से सिविल लाइन बस स्टेशन पर गाजीपुर, जौनपुर,वाराणसी और पूर्वांचल के अन्य जिलों को जाने वाली बसें खचाखच भर कर जा रही हैं. कोई भी बस जैसे ही अड्डे पर पहुंचती है, उसमें चढ़ने के लिए मुसाफिर मारामारी करते हैं. कोई खिड़की से चढ़ने की कोई कोशिश करता है तो कोई खिड़की से अपना बैग डालकर सीट पर दावा करता है. पहले दिन के हालात से सबक लेते हुए आज रोडवेज के तमाम अधिकारी और पुलिस प्रशासन के लोग भी बस स्टेशनों पर मौजूद हैं. दूसरी जगहों को जाने वाली बसों को भी अभ्यर्थियों के जिलों में विशेष सेवा के तौर पर चलाया जा रहा है. रेलवे भी आज कई मेमू ट्रेन चला रहा है. 

ये भी पढ़ें -

UP PET Exam 2022: यूपी पीईटी परीक्षा में अब तक 23 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग के आरोपियों को भी दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget