एक्सप्लोरर

यूपी पीसीएस की प्री परीक्षा एक बार फिर टलेगी, अब दिसंबर में इस तारीख को होने की उम्मीद

UP News: यूपी लोक सेवा आयोग की साल 2024 की पीसीएस प्री परीक्षा एक बार फिर टलने की कगार पर है. आयोग इस परीक्षा को दिसंबर में कराने की तैयारी कर रहा है, पहले यह परीक्षा मार्च में होनी थी.

UPPCS: यूपी लोक सेवा आयोग की साल 2024 की पीसीएस प्री परीक्षा एक बार फिर टलने की कगार पर है. यह परीक्षा अब दिसंबर महीने में कराए जाने की तैयारी की जा रही है. आयोग के कैलेंडर में अभी यह परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को प्रस्तावित है. पहले यह परीक्षा मार्च महीने में होनी थी, लेकिन समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी यानी आरओ और एआरओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से इसे अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

UPPSC से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शासन की ओर से जारी मानक के मुताबिक परीक्षा केंद्र ना मिलने की वजह से यह परीक्षा टाले जाने की तैयारी है. पीसीएस प्री 2024 की यह परीक्षा अब 7 और 8 दिसंबर को कराने की तैयारी हो रही है. हालांकि प्रतियोगी छात्र प्रारंभिक परीक्षा कराने का विरोध भी कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते होने वाली आयोग की बैठक में नई परीक्षा तिथि को लेकर औपचारिक और पर घोषणा कर दी जाएगी.

आयोग ने सभी कलेक्टर्स को लिखा पत्र
आयोग के सचिव अशोक कुमार ने इस बारे में यूपी के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है और उनसे 7 व 8 दिसंबर के लिए परीक्षा केंद्रों से सहमति प्राप्त करने का अनुरोध किया है. आयोग ने जिलाधिकारियों से 480 और 384 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता वाले परीक्षा केंद्रों की सहमति मांगी है. 17 अक्टूबर तक आयोग को परीक्षा केंद्रों का सहमति पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. इसके अलावा जिन परीक्षा केंद्रों ने 26 और 27 अक्टूबर को सहमति प्रदान कर दी थी, उन परीक्षा केंद्रों से सात और आठ दिसंबर के लिए भी सहमति दिए जाने का अनुरोध किया गया है.

हालांकि परीक्षा केंद्र जिला स्तरीय समिति की सिफारिश पर ही तय किए जाएंगे. आयोग ने अभी 26 और 27 अक्टूबर की परीक्षा के विकल्प को पूरी तरह खारिज नहीं किया है. पहले 17 मार्च को प्रस्तावित यह परीक्षा आरओ/एआरओ पेपर लीक के चलते मार्च महीने में टाली गई थी. आयोग ने इसके बाद 4 जून को संशोधित कैलेंडर जारी किया था. संशोधित कैलेंडर में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 27 अक्टूबर प्रस्तावित की गई थी.

यूपी के नए परीक्षा अध्यादेश में केंद्र निर्धारण के कड़े मानक तय किए गए हैं. पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में 5 लाख 76 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. एक दिन में प्रारंभिक परीक्षा कराने में मुश्किलों को देखते हुए आयोग ने 26 और 27 अक्टूबर दो दिन परीक्षा तक कराने की तैयारी की थी, लेकिन अब तक परीक्षा केंद्र फाइनल ना होने के चलते आयोग दिसंबर में परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात
लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
'सच्चा सनातनी कभी...', सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर तो बोले अखिलेश यादव
'सच्चा सनातनी कभी...', सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर तो बोले अखिलेश यादव
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?
यूपी: मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर RLD नेताओं का निशाना, क्यों बढ़ी तल्खी?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
Gas Stove Flame: नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
नीली से पीली हो गई गैस चूल्हे की लौ, न करें नजरअंदाज
Embed widget