एक्सप्लोरर

शारदा यूनिवर्सिटी आत्महत्या केस: आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजरें

Noida News: यूपी के नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने बीते दिनों मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद आत्महत्या कर ली थी जिसमें अब पुलिस आंतरिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या के मामले में विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति ने जांच को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है.

गुरुवार को समिति के सदस्यों ने लुक्सर जेल में बंद निलंबित एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महिंदर सिंह चौहान और सहायक प्रोफेसर डॉ. शैरी वशिष्ठ से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज किए. संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार शाम तक समिति अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप देगी.

पुलिस को है रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस विभाग अब इस जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, क्योंकि इसके आधार पर मामले में अन्य आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. बता दें कि छात्रा ज्योति शर्मा, जो कि गुरुग्राम निवासी थी, ने 18 जुलाई को छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. छात्रा द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में सहायक और एसोसिएट प्रोफेसर पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया गया है.

छात्रा के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
ज्योति के पिता रमेश जांगड़ा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में डेंटल साइंस विभाग के डीन प्रो. (डॉ.) एम. सिद्धार्थ, विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष चौधरी, प्रो. डॉ. अनुराग, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महिंदर सिंह चौहान, सहायक प्रो. डॉ. सुरभि, और डॉ. शैरी वशिष्ठ पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में महिंदर सिंह चौहान और शैरी वशिष्ठ को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपित शिक्षकों को निलंबित कर दिया है और परिजनों की मांग पर आंतरिक जांच समिति का गठन किया गया था. समिति को पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से जांच में देरी हुई. शनिवार को परिजनों के विरोध प्रदर्शन के चलते जांच शुरू नहीं हो सकी. 

छुट्टी की वजह से नहीं हो पाई जांच
रविवार को विश्वविद्यालय बंद रहा और 23 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण जांच कार्य नहीं हो सका. ऐसे में समिति को केवल सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को ही जांच के लिए पर्याप्त समय मिल पाया.

अब सभी की नजरें आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो छात्रा की आत्महत्या में शामिल जिम्मेदारों की भूमिका को स्पष्ट कर सकती है. यदि रिपोर्ट में अन्य शिक्षकों की संलिप्तता सामने आती है, तो जल्द ही नई गिरफ्तारियां और कार्रवाई हो सकती हैं. परिजन और छात्र संगठन इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को ऐसी त्रासदी से न गुजरना पड़े.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget