एक्सप्लोरर

गोरखपुर: CM योगी ने 26वीं वाहिनी PAC के 11 मंजिला बैरक टॉवर का किया लोकार्पण, दंगाइयों को चेताया

Gorakhpur News: गोरखपुर में 26वीं वाहिनी पीएसी के 11 मंजिला बैरक टॉवर के लोकार्पण में सीएम योगी ने गुंडों-माफिया पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने दंगामुक्त और गुंडामुक्त प्रदेश बताया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश आठ वर्ष पहले तक दंगा प्रदेश के रूप में बदनाम था, गुंडों-माफिया से तबाह था, वही उत्तर प्रदेश आज कानून व्यवस्था का मानक पेश कर रहा है. दंगामुक्त और गुंडामुक्त उत्तर प्रदेश आज अनुशासित और उत्सव प्रदेश की पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है. 

सीएम योगी गुरुवार को 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 11 मंजिला बैरक टॉवर तथा 30 बेड के हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आज कोई भी बाहरी व्यक्ति कानून व्यवस्था के मामले में यूपी पर हंस नहीं सकता, अंगुली नहीं उठा सकता.

यूपी के युवाओं को मिलता है सम्मान
 यूपी का नौजवान आज कहीं भी जाता है तो सम्मान पाता है. जबकि आठ वर्ष पहले यहां के नौजवान को यूपी के नाम पर एक कमरा तक नहीं मिलता था. यूपी के नाम पर बाहर के लोगों के सामने डरावना दृश्य होता था. आज इन सबसे उबरकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था की नजीर प्रस्तुत करने वाला राज्य बन गया है. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेना देश की वाह्य सुरक्षा का दायित्व संभालती है तो आंतरिक मामलों और कानून व्यवस्था के लिए सिविल पुलिस की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर की पुलिस, लगातार पुलिसकर्मियों की कमी और अवस्थापना सुविधाओं की चुनौतियों से जूझ रही थी. 

आठ साल में 2.16 लाख पुलिस भर्ती
आठ साल पहले यहां शांति की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी, यह सपना था. तब पुलिस के लाखों पद खाली थे लेकिन नीयत सही न होने से तत्कालीन सरकारें पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाती थीं. कभी भर्ती में खामी तो कभी बेईमानी, भ्रष्टाचार के चलते कोर्ट से रोक लग जाने के चलते नौजवान भटकने को मजबूर थे. 

सीएम योगी ने अपनी सरकार के दौरान पारदर्शी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की चर्चा करते हुए बताया कि आठ साल में 2 लाख 16 हजार भर्तियां यूपी पुलिस में की गई हैं. इसमें न सिफारिश की गुंजाइश थी और न ही भ्रष्टाचार की. इन भर्तियों में हाल ही में हुई दुनिया की सबसे बड़ी 60244 पुलिसकर्मियों की भर्ती भी शामिल है.

यूपी में कई गुना बढ़ गई पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण की क्षमता 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ साल पहले उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण की क्षमता केवल तीन हजार की थी. जबकि आज यह कई गुना बढ़ गई है. आज 60 हजार से अधिक प्रशिक्षु प्रदेश के 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर एकसाथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. 

पहली बार मुख्यमंत्री बनने के दो माह बाद लखनऊ पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान जर्जर अवस्थापना सुविधाओं का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि तब पुलिस कार्मिकों के लिए सुविधाओं का काफी अभाव था. इसे देखते हुए उन्होंने हर थाने, पुलिस लाइंस और पीएसी की वाहिनियों में अवस्थापना सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए.

पारदर्शिता से संपन्न हो रही प्रक्रिया
आज इस बात की प्रसन्नता है कि यूपी के हर थाने, पुलिस लाइंस और पीएसी की वाहिनियों में अवस्थापना सुविधाओं का जबरदस्त विस्तार हुआ है. कई जिलों में तो जो सबसे ऊंची मिनारनुमा बिल्डिंग होगी वह यूपी पुलिस के बैरक के रूप में होगी. सरकार एक तरफ अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ पूरी पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कर रही है. 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूपी पुलिस के रिक्रूट्स को ट्रेनिंग की महत्ता समझाते हुए कहा कि ट्रेनिंग में जितना अधिक पसीना बहेगा, फील्ड में उतना कम खून बहाना पड़ेगा. इसलिए इस मंत्र का अनुसरण करते हुए ट्रेनिंग को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता से करें. उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान नए कानून, तकनीकी, साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, मिशन शक्ति के आयामों से जुड़े गुर को तन्मयता से सीखने की नसीहत दी. 

सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतें चिंताजनक
सीएम योगी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को चिंताजनक बताते हुए कहा कि जागरुकता से इसमें कमी लाई जा सकती है. कहा कि प्रतिवर्ष 20 से 22 हजार मौतें सड़क हादसों के चलते होती हैं। कई बार परिवार समाप्त हो जाते हैं.

सीएम ने कहा कि लोगों को और विशेषकर स्कूली बच्चों ओवरस्पीडिंग, ब्लैक स्पॉट के बारे में, ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक कर जीवन बचाने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है.

बैरक टॉवर और हॉस्पिटल का सीएम ने किया निरीक्षण
मंचीय कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी के बैरक टॉवर का निरीक्षण किया. बैरक टॉवर की व्यवस्थाओं और यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में बने हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन पर पीएसी बैंड द्वारा उनका स्वागत किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget