एक्सप्लोरर

नोएडा की सोसाइटी में AOA चुनाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, स्थानीय निवासियों का हंगामा

AOA Elections 2024: नोएडा के जेएम अरोमा सोसाइटी में पिछले कुछ समय से अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनावों को लेकर विवाद चल रहा है. यहां पिछले 4 साल से एमए चुनाव नियमानुसार नहीं हुए हैं.

AOA Elections 2024 News: एओए चुनाव को लेकर निवासियों ने आक्रोश प्रदर्शन शुरू कर दिया है. प्रदर्शन कर रहे निवासियों ने कहा कि सेक्टर 75 स्थित जेएम एरोमा सोसाइटी में पिछले 4 वर्षों से एओए चुनाव, अध्यक्ष और सचिव निवासियों की इच्छा के विरुद्ध सभी 10 पदों पर न करवा के केवल 3 सदस्यों का करवा रहे हैं. एओए के कुछ पदाधिकारी 5 वर्ष से बिना चुनाव के अपने पदों पर बैठे हुए हैं और जो नए पदाधिकारी चुनाव के जरिए चुने जाते हैं, उनको जबरन गैरकानूनी तरीके से रिटायर किया जाता है.

इसमें कुछ निवासी गैर कानूनी तरीके से चुनाव समिति का हिस्सा बन के वर्तमान एओए की मदद करते हैं. इसके विरुद्ध निवासियों में आक्रोश है और कल दिनांक 28 अप्रैल को सभी निवासी इस व्यवस्था का विरोध करने के लिए गैर कानूनी तरीके से बनाई गई चुनाव समिति और चुनावी प्रक्रिया का प्रशासन को सूचित कर के विरोध प्रदर्शन किया और निवासियों की एक विशेष मीटिंग बुलाई.
नोएडा की सोसाइटी में AOA चुनाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, स्थानीय निवासियों का हंगामा

मीटिंग में क्या हुई बात?

मीटिंग में सभी निवासियों ने सर्वसम्मति से पुरानी एओए को बर्खास्त करने और नई एओए को गठन करने के लिए प्रस्ताव पारित किया और 10 नये पदाधिकारियों की कार्यकारिणी का चयन किया. करीब 200 लोगों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस उपस्थित रही और अंत में निवासियों ने सेक्टर 113 पुलिस का धन्यवाद किया.

एओए बोर्ड सदस्य ने गौरव सिंह भदौरिया एक लेटर लिखा

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी, मुख्य रजिस्ट्रार लखनऊ, जिला मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर, पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर, प्रधान मंत्री कार्यालय भारत सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार

हमारी सोसाइटी में निम्न अनियमितताओं के चलते डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ को उनके गाजियाबाद कार्यालय में कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक कुछ भी समाधान नहीं मिला. यहां आए दिन एओए और निवासियों के बीच विवाद होता रहता है. आप से अनुरोध है कि निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दें और JM AROMA Sector 75, Noida के निवासियों को वर्तमान AOA के चंगुल से बचायें और उनको न्याय दिलायें:

1. AOA बोर्ड के चुनाव सभी 10 पदों पर न करवाना.
2. निवासियों द्वारा GBM में 10 पदों के चुनाव और चुनाव समिति के गठन की मांग को सिरे से नकार देना.
3. चुनाव समिति का गठन GBM में न कर के AOA पदाधिकारियों के द्वारा मनमाने तरीके से करना.
4. विगत कई वर्षों से बिना किसी टेंडर के एजेंसी हायर करना.
5. एकाउंट्स की कोई भी इंटरनल ऑडिट न करवाना.
6. सवाल पूछे जाने पर रेज़ीडेंट्स को मारने पीटने की धमकी देना.
7. चुने हुए प्रतिनिधियों को नियमों के विरुद्ध जा के जबरदस्ती रिटायर करने के लिए बल प्रयोग करना.
8. सोसाइटी मेंटेनेंस कर्मचारियों को salary slips न मिलना.
9. सह-मालिकों (co-owners) के मतदान और चुनाव अधिकारों को प्रतिबंधित करना.

ये भी पढ़ें: 'इंडिया गठबंधन की सरकार में अग्निवीर योजना होगी बंद', अखिलेश यादव का नौजवानों से वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget