एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में टिकट की पैरवी पर नरेश अग्रवाल का बड़ा बयान, बताया- किसने रची साजिश?

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि हम टिकट से बहुत ऊपर पहुंच चुके हैं. इस चक्कर में नहीं पड़ते, लेकिन अगर मांगते तो सभी 13 सीट के लिए बात करते, हम कोई 2 सीट के नेता नही हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में टिकट की पैरवी को लेकर भाजपा नेता नरेश अग्रवाल (Naresh Agrawal) का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने हरदोई (Hardoi) में टिकट के लिए पैरवी की बात को अपनी ही पार्टी के नेता की साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि हम टिकट से बहुत ऊपर पहुंच चुके हैं. इस चक्कर में नहीं पड़ते, लेकिन अगर मांगते तो सभी 13 सीट के लिए बात करते, हम कोई 2 सीट के नेता नही हैं. हमने भाजपा (BJP) को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. सीटों पर बगावत करने का क्या प्रश्न, राजनीतिक रूप से हमारे विरोधियों ने ऐसा किया है. 

नरेश अग्रवाल ने कहा कि हमें ये भी पता है वो कौन है, बाहर के लोगों को हम विरोधी नहीं अपना प्यारा भाई मानते हैं, पार्टी में कुछ खुफिया लोग हैं जिनका हरदोई में कुछ है ही नहीं. हवा में ही लटके हैं, लेकिन जाति विशेष के नाम पर पार्टी को चबा रहे हैं. पार्टी वाले भी जानते हैं ये कौन कर रहा है, कौन विरोध में हैं. 

नरेश अग्रवाल ने किया ये दावा

बीजेपी नेता ने कहा, मुलायम सिंह यादव कुछ लोगों के लिए कहा करते थे कि कुछ लोगों को महिलाओं से बहुत प्रेम है, भाजपा को पता है कि नरेश पार्टी को बढ़ा रहे हैं. पूरे जिले में पार्टी का कब्जा है. 2017 में हम विरोध में थे तो भाजपा सिर्फ एक सीट निकाय में जीती थी, लेकिन अब हम विरोध में नहीं है इसीलिए अब वहां सांसद, एमएलए सब भाजपा पास हैं. जो नतीजे लोकसभा, विधानसभा में दिखे वो इसमें भी दिखेंगे. यह नहीं कहते कि 13 में 13 सीट जीतेंगे लेकिन नतीजे अच्छे दिखेंगे. 

हरदोई जिलाध्यक्ष ने जो सुझाव पर चर्चा की, वो हमने बता दिया, बाकी हमने किसी की पैरवी नहीं की, यह तय करना संगठन का काम है. अगर संगठन पूछेगा तो हम बता देंगे, संगठन के कुछ लोगों ने हमसे पूछा तो हमने उनको भी राय दे दी है, हरदोई में जो भी लड़ेगा हमसे बिना मदद लिए नहीं लड़ेगा, क्योंकि उसे लड़ने में दिग्गत होगी. मैं इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहता हूं, पार्टी उन नामों पर मुहर लगा सकती है जिनका सुझाव दिया होगा, नरेश अग्रवाल ने किसी विरोधी के नाम का सुझाव तो नहीं दिया गया होगा. जो नाम दिया अधिकांश उसमें पैनल में आए हैं.

दलित वोट को लुभाना चाहते हैं अखिलेश

अंबेडकर जयंती पर बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि सबका अपना कर्तव्य है कि वोट को अपने पक्ष में कैसे लाएं, हमारी पार्टी भी अपना काम कर रही है, बसपा, अखिलेश उसे तोड़ने और रोकने में लगे हैं, कांग्रेस का पता नहीं क्या कर रही है. सभी दलों की कोशिश होती है अधिक से अधिक वोटरों को पक्ष में लाएं. एक समय था जब दलित हमारे साथ नहीं था, लेकिन अब ऐसा नहीं है, अखिलेश के महू जाने पर कहा कि वे सपा में मुलायम सिंह यादव को जानते हैं, वह इतने बड़े कद के नेता थे कि वह कहीं जाए या ना जाए तब भी लोगों को स्वीकार होता था, अखिलेश अपना कद बनाने में लगे हैं लेकिन हमें नहीं लगता उन्हें फायदा मिलेगा. 

असद एक एनकाउंटर पर क्या बोले

अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर नरेश अग्रवाल ने कहा कि सीएम ने हाउस में कह दिया था, जिन्होंने अपराध किया है उन्हें मिट्टी में मिला देंगे, वो अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं. आम जनमानस में बहुत खुशी है, सपा-बसपा पर कहा की 36 को 63 बनाना है तो अपराधियों का साथ छोड़ना पड़ेगा. आप अपराधियों को भी गले लगाना चाहते, जनता को भी गले लगाना चाहते तो नहीं चलेगा.

ये भी पढ़ें- Asad Ahmed Funeral: असद अहमद के अंतिम संस्कार की क्या है तैयारी? पढ़ें उसके नाना की जुबानी, शाइस्ता परवीन पर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget