एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने किया ऐसा दावा, बढ़ जाएंगी अखिलेश यादव की मुश्किलें

UP Nikay Chunav 2023: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सबसे बड़े ओबीसी हितैषी बनते हैं, लेकिन उन्हें हक न मिल पाए उसके लिए उन्होंने साजिश रची थी.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से हरी झंडी मिलने के बाद यूपी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गईं हैं. जिसे लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) का बयान सामने आया है. मौर्य ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) ने जनता से जो वादा किया था कि 27 फीसदी आरक्षण दिए बिना चुनाव नहीं कराएंगे उसी के तहत ओबीसी (OBC) कमीशन गठित हुआ और सर्वोच्च अदालत द्वारा उस पर फैसला दिया गया. हम उसका स्वागत करते हैं.

केशव मौर्य ने कहा कि सपा ओबीसी की हितैषी बनती है, लेकिन कैसे ओबीसी को उसका हक ना मिल पाए और सरकार पर आरोप लगाने की जो गहरी साजिश सपा ने की थी उसका पर्दाफाश हो गया और उनकी साजिश सामने आ गई है. उन्होंने कहा कि अब ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय चुनाव होंगे. बीजेपी की बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत तैयारी है. चाहे नगर निगम के चुनाव नगर पालिका के चुनाव हो हर सीट पर शानदार जीत बीजेपी को मिलेगी.

लोकसभा चुनाव को लेकर भी किया दावा

डिप्टी सीएम ने कहा कि जब भी कोई चुनाव होता है तो उसे सेमीफाइनल बना दिया जाता है, लेकिन हमारे लिए हर चुनाव फाइनल चुनाव होता है. नगर निकाय के चुनाव में भारी अंतर से जीतने की तैयारी कर रहे हैं और परिणाम भी हमें अच्छा मिलेगा. लोकसभा को लेकर हम पहले ही कह चुके हैं कि 80 में से 80 यानी 100 परसेंट वोट में से 60 फ़ीसदी वोट हमारा है और बंटवारे में भी हमारा और अब यादव भी हमारा है. जनता खूब समझती है अखिलेश यादव खाता भी नहीं खोल पाने की स्थिति में हैं, जो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं वह अपने राज्य में ही अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी ने जो शानदार काम किए देश की जनता उस तिथि की प्रतीक्षा कर रही है कि वह कब मतदान केंद्र पर जाएंगे और कमल की बटन दबाकर फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे. जनता प्रतीक्षा कर रही है. बीजेपी तो तैयारी कर ही रही है जनता जनार्दन भी मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है.

शूद्र वाले बयान पर अखिलेश यादव को जवाब

इस दौरान जब केशव मौर्य से शूद्र वाले बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो बड़े लोग हैं, किसी को कुछ भी कह सकते हैं, जो विशेषाधिकार भगवान की कृपा या जनता के आशीर्वाद से उन्हें प्राप्त हो चुका है अब सारी बयानबाजी का जो फैसला है वो जनता की अदालत में होगा. 

सारस को लेकर क्या बोले केशव मौर्य

सारस को लेकर अखिलेश यादव के ट्वीट पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार की कोई विद्वेष पूर्ण भावना नहीं है. हम तो जीव मात्र में भी जो हमारे संस्कार हैं हम चींटी को भी आटा खिलाते हैं, हम नागराज जो डसते हैं उनको भी दूध पिलाते हैं, वृक्ष में जल चढ़ाते हैं, सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं, यह भाव उनका हो सकते हैं. जिनके पास कोई मुद्दा नहीं होता वह इस प्रकार की बातें करते हैं. कोई पक्षी जो मुक्त गगन में उड़ने वाला है उसे कोई बंधक बनाकर ना रखा जाए. ऐसी अपेक्षा और कानून व्यवस्था भी है, लेकिन जब एक राजनीतिक दल के पास कोई मुद्दा नहीं होता तो इस तरह की बात करते हैं.

वहीं कर्नाटक चुनाव को लेकर केशव मौर्य ने कहा कि जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां हम वापस आ रहे हैं. एक थोड़े मार्जिन से हिमाचल चला गया, जहां चुनाव वहां कमल, जहां भाजपा वहां भाजपा, फिर भाजपा. यूपी, असम, गोवा इसका उदाहरण है बीजेपी को अच्छा काम करने के कारण जनता का आशीर्वाद मिलता है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: 'जेल से निकालकर कर देंगे हत्या', अतीक के भाई अशरफ को एनकाउंटर का डर, कहा- ऐसा हुआ तो..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget