UP Nikay Chunav 2023: टिकट की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने वाले बीजेपी MLC का यू टर्न, अब पार्टी के लिए किया ये काम
Gorakhpur News: बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वो यहां पर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के पक्ष में प्रचार के लिए आए हैं. सुशासन और विकास बीजेपी का मूल विषय है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के पहले टिकट की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने वाले बीजेपी (BJP) एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह (Devendra Pratap Singh) बैकफुट पर आ गए हैं. उन्होंने कहा "अब वो बीती बात हो गई. अब वो बीजेपी के मेयर और पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं."
गोरखपुर (Gorakhpur) के सिविल कोर्ट में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे एलएमसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को अधिवक्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने बीजेपी मेयर प्रत्याशी डा. मंगलेश श्रीवास्तव के पक्ष में प्रचार किया. उन्होंने अधिवक्ताओं के चेंबर और तख्ते पर जाकर उनसे बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की. दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं ने भी उन्हें हाथों-हाथ लिया. इस दौरान वो अधिवक्ताओं से मिलते और बातचीत करते हुए आगे बढ़ते रहे.
देवेंद्र प्रताप सिंह ने क्या कहा
देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वो यहां पर डा. मंगलेश श्रीवास्तव के पक्ष में प्रचार के लिए आए हैं. सुशासन और विकास बीजेपी का मूल विषय है. सुशासन और विकास स्थापित करने लिए योगी आदित्यनाथ सरकार का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक धरती पर एक भी हिंसक प्रवृत्ति का व्यक्ति रहेगा. तब तक ये अभियान चलता रहेगा.
बोले- 'अब वो बीती बात हो गई है'
टिकट खरीद-फरोख्त के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अब वो बीती बात हो गई है. वो पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के साथ हैं. निषाद पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो सहयोगी दल हैं. वो पार्टी के साथ हैं".
बता दें गोरखपुर बीजेपी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय और महानगर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाने वाले एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को कड़ा पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को लिखे पत्र में अपने करीबियों पर धनादोहन कर लिस्ट तैयार करने और कर्मठ कार्यकर्ताओं का नाम काटने का आरोप लगाया था.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























