एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: इकौना में दिलचस्प हुआ निकाय चुनाव, 15 सालों से BJP के चेयरमैन हुए बागी, किया कांग्रेस के समर्थन का एलान

UP Nikay Chunav 2023: श्रावस्ती की इकौना सीट पर 15 सालों से BJP के चेयरमैन रहे नेता इस बार टिकट कटने के बाद बागी हो गए. जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का एलान कर दिया है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Date: यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार प्रसार का शोर आज शाम को थम जाएगा. यूपी के श्रावस्ती (Shravasti) में पहले चरण में ही चुनाव होना है, जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. सभी प्रत्याशी और तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी पार्टी के समर्थन में सड़कों पर रोड शो नुक्कड़ सभाएं करते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच इकौना का निकाय चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है. यहां पर 15 सालों से बीजेपी (BJP) के चेयरमैन बागी हो गए हैं और उन्होंने अब कांग्रेस (Congress) के समर्थन का एलान कर दिया है. 

श्रावस्ती जनपद की नगर पंचायत इकौना में निकाय चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है. यहां पर चुनावी सरगर्मियों के बीच पिछले 15 सालों से बीजेपी के चेयरमैन रहे जितेंद्र कुमार गुप्ता टिकट न मिलने से बागी हो गए जिसके बाद पार्टी ने उन्हें छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया. जिसके बाद अब उन्होंने निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गजाला चौधरी के समर्थन का एलान कर दिया है. जाहिर है कि इससे बीजेपी के मुश्किलें बढ़ना तय है. 

कांग्रेस के समर्थन का एलान किया 

बीजेपी के चेयरमैन रहे नेता द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को निकाय चुनाव में अपना समर्थन देने का एलान करने के  इसके बाद इकोना नगर निकाय चुनाव और भी रोचक हो गया है. अब देखना है कि 4 मई को यहां की जनता किस के सर पर जीत का सेहरा बांधती है. वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी के प्रतिनिधि नसीम चौधरी ने इस बारे में बात करते हुए एबीपी गंगा से कहा कि हमें चेयरमैन का पूरा समर्थन है. अब यहां का चुनाव खत्म हो चुका है, सिर्फ सर्टिफिकेट ही लेना बाकी है.

दरअसल निकाय चुनाव में बीजेपी को इन दिनों काफी बगावत का सामना करना पड़ रहा है. जिन नेताओं को किसी वजह से टिकट नहीं मिला या उनका टिकट कट गया है उनमें से कई नेता खुलकर बगावत पर उतर आएं हैं. बीजेपी ने पिछले दिनों बगावत को शांत करने के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदारी भी दी थी, जिसके बाद कई नेता मान गए, लेकिन जो नहीं मानें उन पर पार्टी ने सख्त एक्शन लेकर कड़ा संदेश देने की कोशिश की है. 

ये भी पढ़ें- Afzal Ansari Disqualification: बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस बोली- 'इतनी जल्दी नोटिफिकेशन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget