एक्सप्लोरर

Afzal Ansari Disqualification: बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस बोली- 'इतनी जल्दी नोटिफिकेशन...'

Afzal Ansari Disqualified: बसपा सांसद अफजाल अंसारी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराए जाने पर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी हों या अफजाल, कानून सबके लिए समान है.

Afzal Ansari Disqualified from Lok Sabha: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है. गैंगस्टर मामले में 4 साल की सजा सुनाने जाने के 56 घंटे बाद ही बसपा सांसद की सांसदी चली गई है. बसपा सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस और बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस प्रवक्ता अंशुल अवस्थी ने कहा कि ये विपक्ष और उसके नेताओं को खत्म करने की साजिश है. इतनी जल्दबाजी क्यों कि सजा के ठीक एक दिन बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया?

वहीं अफजाल अंसारी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराए जाने पर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि 'राहुल गांधी हों या अफजाल, कानून सबके लिए समान है. लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी हुई अधिसूचना में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले अफजाल अंसारी को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 और भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 (1) के प्रावधानों के तहत उन्हें दोषी ठहराये जाने की तारीख 29 अप्रैल, 2023 से लोकसभा की सदस्यता के लिये अयोग्य ठहराया जाता है.

बता दें कि गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 29 अप्रैल को बसपा सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में 4 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही अफजाल अंसारी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया था. इसके अलावा उसेके भाई और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के 14 साल पुराने एक मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी. अफजाल अंसारी के खिलाफ गाजीपुर जिले में तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय की 29 नवंबर, 2005 को हुई हत्‍या तथा वाराणसी में 22 जनवरी, 1997 को व्यापारी नंद किशोर रुंगटा उर्फ नंदू बाबू के अपहरण और हत्‍या के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी थी. 

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में रूस-यूक्रेन युद्ध और पाकिस्तान का भी जिक्र, ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget