एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के परिणाम पर अखिलेश यादव ने दी बधाई, BJP पर कसा तंज, कहा- नगरों से थोड़ा बाहर आते ही...

UP Nikay Chunav के नतीजों का क्रम जारी है. इस बीच सपा नेता अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं को जीत की बधाई दी है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी निकाय चुनाव में जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है. इस दौरान उन्होंने निर्दलियों और अन्य दलों का भी जिक्र किया. अपने बधाई संदेश में अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला भी बोला.

सपा नेता ने लिखा- नगर निकाय चुनावों में जीते सपा के सभी प्रत्याशियों व भाजपा के ख़िलाफ़ लड़कर जीते सभी ‘अन्य’ प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई!  नगरों से थोड़ा बाहर आते ही, हर हथकंडे अपनाकर भी भाजपा बुरी तरह हारी है.

इससे पहले सपा नेता ने रविवार को भी बीजेपी पर आरोप लगाए थे. करहल से विधायक अखिलेश ने लिखा था- उप्र में बीजेपी चुनाव जीतने के अपने हर पैतरें का इस्तेमाल कर रही है. हारती जगहों पर मतगणना धीरे करवा रही है. कुल वोटों से अधिक गिनने पर टेक्नीकल गलती बता रही है. अधिकारियों पर दबाव डालकर मनमानी रीकाउंटिग करवा रही है.  बीजेपी फ़रेबी मतगणना से जीत रही है, मतदान से नहीं.

UP Nikay Chunav 2023:' बसपा चुप होकर बैठने वाली नहीं' मायावती की चेतावनी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार, बोले- फिर चुनाव होगा और...

मायावती ने भी बोला जुबानी हमला
वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को सत्तारूढ़ BJP पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में BJP के साम, दाम, दंड, भेद आदि अनेक हथकंडों के इस्तेमाल के साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बसपा चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब BJP को जरूर मिलेगा.’’

नगर निगमों में मतपत्र से मतदान की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए उन्होंने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘साथ ही, तमाम विपरीत हालात का सामना करते हुए बसपा पर भरोसा करके पार्टी उम्मीदवारों को वोट करने के लिए लोगों का तहेदिल से आभार व शुक्रिया. अगर यह चुनाव भी मुक्त एवं निष्पक्ष होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती. मतपत्र से चुनाव होने पर बसपा महापौर चुनाव भी जरूर जीतती.’’

मायावती ने BJP के साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधते हुए अगले ट्वीट में कहा, ‘‘वैसे चाहे BJP हो या सपा दोनों ही पार्टियां सत्ता का दुरुपयोग करके ऐसे चुनाव जीतने में एक-दूसरे से कम नहीं हैं, जिस कारण सत्ताधारी पार्टी ही धांधली से अधिकतर सीट जीत जाती है और इस बार भी इस चुनाव में ऐसा ही हुआ, यह अति-चिन्तनीय है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget