एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में कानून व्यवस्था पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा बैठक, बोले- लाउडस्पीकर के नियमों का हो पालन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत पांच वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों का सामना किया है. हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था, स्थिति बिगड़ी हुई थी, अराजकता थी, दंगों की संस्कृति थी.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने बुधवार को कहा कि विगत पांच वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों का सामना किया है. हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था, स्थिति बिगड़ी हुई थी, अराजकता थी, दंगों की संस्कृति थी और ऐसे में टीम उप्र ने लगातार प्रयास कर एक नई कार्यसंस्कृति तैयार किया और हमने साबित किया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है. योगी ने कहा कि यह साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश साम्प्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन सकता है और यह बड़ी उपलब्धि है.

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मण्डल, जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और अन्य विषयों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की.इस दौरान सीएम ने कहा कि माह के प्रत्येक प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाए. दूसरे व चौथे शनिवार को थाना दिवस एवं ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाए.थाना दिवस का आयोजन थाने पर तथा ब्लॉक दिवस का आयोजन ब्लॉक कार्यालय पर किया जाए.

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है. सोमवार से शुक्रवार तक जनहित से सीधे जुड़ाव रखने वाले कार्यालयों में हर दिन एक घंटे की अवधि जनसुनवाई के लिए नियत है. इस अवधि में अधिकारी जनता से मिलें, शिकायतें/समस्याएं सुनें और मेरिट पर निस्तारण करें.

लाउडस्पीकर पर ये बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि संवाद के माध्यम से ही हमने अनावश्यक रूप से लगाये गए लाउडस्पीकर को हटाने में सफलता पाई है. लाउडस्पीकर की आवाज संबंधित परिसर के भीतर ही रहेगी, सौहार्द के साथ हमने यह करके उदाहरण प्रस्तुत किया है.

उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए. अनावश्यक रूप से लगाये गए लाउडस्पीकर तत्काल उतार लिए जाएं. लाउडस्पीकर की आवाज़ उस परिसर से बाहर न आए. नए स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न दें.

हमें एक बीमारू प्रदेश मिला थाः योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता को शासन की नीतियों का समुचित लाभ दिलाने, राज्य के समग्र विकास और प्रदेश की छवि बदलने में फील्ड में तैनात अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में हमने अनेक चुनौतियों का सामना किया है. उन्होंने कहा कि हमें एक बीमारू प्रदेश मिला था. हमने साबित किया कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो सकता है और साम्प्रदायिक सौहार्द का उदाहरण बन सकता है जो एक बड़ी उपलब्धि है.

यह भी पढ़े-

UP News: बिजली व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप

UP Politics: अखिलेश यादव के बयान पर शिवपाल यादव का पलटवार, बोले- BJP में भेजना है तो मुझे निकाल दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
शिवरात्रि पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, रेंगते नजर आए वाहन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
सड़क के लिए DM ऑफिस पहुंचे Gen-Alpha बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget