एक्सप्लोरर

Amethi: अमेठी में ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई बुजुर्ग महिला, फरिश्ता बनकर आए टीटीई ने ऐसे बचाई जान

उत्तर प्रदेश के अमेठी रेलवे स्टेशन पर एक कर्मचारी की सूझबूझ ने बुजुर्ग महिला की जान बचा दी. यह बुजुर्ग महिला अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल एक्सप्रेस पर सवारी कर रही थी.

UP News: रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर हड़बड़ी और लापरवाही हादसे का शिकार बना देती है. यात्रियों से एहतियात बरतने की अपील की जाती है लेकिन फिर भी ऐसे हादसे कहीं न कहीं सामने आ ही जाते हैं. ऐसा ही घटना रविवार को अमेठी (Amethi) रेलवे स्टेशन पर हुई. यहां ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने के दौरान हड़बड़ाहट में एक बुजुर्ग महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई. हालांकि ट्रेन चलती इससे पहले ही रेलवे के एक कर्मचारी ने उनकी जान बचा ली. 

टीटीई की फुर्ती से बची महिला की जान

महिला को गिरता देख टीटीई बिना देरी के दौड़कर मौके पर आया और बुजुर्ग महिला को ट्रेन के बीच से खींचकर सकुशल बाहर निकाला. यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है जिस वक्त अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर रुकी थी. ट्रेन रुकते ही S4 कोच में सवार एक 60 वर्षीय महिला कुछ सामान लेने प्लेटफॉर्म पर उतरी. उन्हें ट्रेन के टलने का आभास हुआ और वह वापस दौड़ने लगीं. इसी क्रम में संतुलन बिगड़ने के कारण महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गई.

महिला को दोबारा ट्रेन में बिठाया गया

स्टेशन पर मौजूद टीटी राजेंद्र सिंह ने दौड़कर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया. महिला को निकालने के दौरान जमीन पर गिरने से राजेंद्र को भी मामूली चोट आई है. राजेंद्र ने इतना ही नहीं किया बल्कि महिला को ट्रेन में उसकी सीट पर बिठाया और गंतव्य के लिए रवाना किया. इस घटना के बारे में राजेंद्र ने बताया, 'बुजुर्ग महिला ट्रेन में चढ़ने के दौरान फंस गई थी. मेरी नजर जैसे ही पड़ी मैं दौड़कर वहां गया और उनकी जान बचाई.' एक अन्य टीटी ने बताया कि ट्रेन को रुकवाकर महिला को उनकी सीट पर बिठा दिया गया.

ये भी पढ़ें -

Sonbhadra: 'गौरव दिवस' पर जनजातियों को मिलेगा वन की जमीन का पट्टा, सीएम योगी ने दिए खास निर्देश 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget