एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: सोनभद्र में कार में ढाई कुंतल गांजा छुपाकर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sonbhadra News: आरोपी तस्करों ने पूछताछ में बताया है कि वो बिहार से गांजा लेकर आ रहे थे जिसे उन्हें मध्यप्रदेश के सतना तक ले जाना था. इस काम के बदले उन्हें 5 से 10 हजार रुपये मिलते है.

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले (Sonbhadra) में पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. जनपद की पन्नूगंज व रायपुर थाना पुलिस (Police) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक इंडिगो कार (Indigo Car) से 2 कुन्तल 43 किलोग्राम गांजा (Ganja) बरामद किया है. गांजे की ये बड़ी खेप मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सप्लाई की जानी थी. जिसके बाद इसे अन्य जनपदों तक पहुंचाया जाता. पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. 

2 कुंतल 43 किलो गांजा बरामद
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने इस बारे में और जानकरी देते हुए बताया कि थाना पन्नूगंज व रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तरराज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को उनके कब्जे से इंडिगो कार में कुल 2 कुंटल 43 किलो गांजा बरामद हुआ है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वो ये गांजा बिहार से खरीद कर सोनभद्र के रास्ते होते हुए मध्यप्रदेश के सतना ले जा रहे थे. जिसे बाद में मध्यप्रदेश के अन्य जनपदों में पहुंचाया जाता. इनके कब्जे से जो इंडिगो कार बरामद हुई है वो कुछ महीने पहले ही किसी दूसरे से खरीदी गई है. इस कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है.

एक महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोनभद्र जनपद में मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे. इस आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर व थाना पन्नूगंज व रायपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 30 अक्टूबर छठ पूजा के दिन मुखबिर की सूचना पर इन तस्करों को पकरहट पुल के पास से गिरफ्तार किया है. ये गांजा इंडिगो कार MP 19 MC 0005 की डिग्गी में रखा हुआ था. पुलिस ने इस मामले में थाना पन्नूगंज में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वो ये मादक पदार्थ बिहार से लेकर आ रहे थे. जिसे उन्हें मध्यप्रदेश के सतना में छोट्टन उर्फ छोटे पटेल को देना था. इस काम के बदले उन्हें 5 से 10 हजार रुपये मिलते है. उन्होंने अपने साथ महिला को इसलिए रखा था ताकि पुलिस को लगे की परिवार को लेकर जा रहे हैं. 

दरअसल सोनभद्र जिले की सीमाएं 4 नक्सल प्रभावित राज्यों से लगती है. जिसकी वजह से ये नशे की तस्करी करने वालों के लिए सेफ जोन माना जाता है. यहां बिहार से सोनभद्र, मिर्जापुर के रास्ते आसानी से मध्य प्रदेश तक गांजा सप्लाई किया जा सकता है. पुलिस ने कई बार मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों की चेन को तोड़ने की कोशिश की है लेकिन हर बार अपराधी अपना तरीका बदल देते हैं और पुलिस को चकमा देने की कोशिश करते हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: यादव-मुस्लिम वोट पर रार! चुनाव आयोग के नोटिस के बाद अब सपा ने उठाया ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा में विलीन हुए प्रतीक यादव, हरिद्वार में हुआ अस्थि विसर्जन
गंगा में विलीन हुए प्रतीक यादव, हरिद्वार में हुआ अस्थि विसर्जन
गोरखपुर को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने किया शिलान्यास
गोरखपुर को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने किया शिलान्यास
गाजियाबाद: 80 साल के बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद ही पहुंच गया थाने
गाजियाबाद: 80 साल के बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद ही पहुंच गया थाने
वाराणसी: गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने का मामला, 8 युवकों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत
वाराणसी: गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने का मामला, 8 युवकों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत

वीडियोज

Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | NEET 2026 Paper Leak | Gautam Adani | Oil Price Hike | PM Modi
CBI Action On NEET Leak: पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, सीक्रेट क्लास का खुलासा! | NEET Re-Exam
पुराने cop drama में Urvashi Rautela की acting ने सबको चौंकाया
Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता सरकार ने बंगाल में जारी किए थे 1.69 करोड़ SC-ST-OBC सर्टिफिकेट, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश
ममता सरकार ने बंगाल में जारी किए थे 1.69 करोड़ SC-ST-OBC सर्टिफिकेट, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर पर लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर से गया बाहर; जानें अब कैसी है हालत
पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर पर लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर से गया बाहर
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
Sitting Too Long On Toilet: क्या आप भी टॉयलेट में 15 मिनट से ज्यादा बैठते हैं? डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ये आदत
क्या आप भी टॉयलेट में 15 मिनट से ज्यादा बैठते हैं? डॉक्टर ने बताया कितनी खतरनाक है ये आदत
नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका, खौफ में यूजर्स
नीले के बाद हरे ड्रम का खौफ, महिला ने पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या, शव हरे ड्रम में फेंका
Embed widget