एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है.जहां पर 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर नीचे गिर गया. इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई.

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. मामला शुक्रवार की देर रात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ का है, जहां पर 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर नीचे गिर गया. तार के टूटने से कई घरों में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में एक युवक आ गया. गांववाले किसी तरह उसे अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक के मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से गांववालों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

गांववालों ने शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
इस घटना के बाद गांववालों का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया. गांववालों ने शनिवार की सुबह युवक के शव को रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. गांववालों ने एसडीओ व जेई के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की, यही नहीं उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की. गांववालों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही रॉबर्ट्सगंज सदर एसडीएम और अधिशासी अभियंता विद्युत मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गांववाले अपनी मांगों पर अड़े रहे. 
Noida News: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे धंसा, सेक्टर 96 के पास हुआ 15 फीट लंबा गड्ढा, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

परिजनों को समझाकर मामला शांत किया
घटना की खबर मिलते ही सदर विधायक भूपेश चौबे मौके पर पहुंच गए. उन्होंने भी परिजनों को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद लोग उनकी बात मान गए और उन्होंने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया. तब कहीं जा कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू किया गया. सदर विधायक ने युवक के परिजनों को ढांढस बढाया. इसके साथ ही लापरवाही अधिकारियों पर कार्रवाई की भी बात कही. 

इस घटना पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सर्वेश सिंह का कहना है कि जर्जर तार को लेकर विद्युत सुरक्षा को अवगत करा दिया गया है. सोमवार तक रिपोर्ट आ जाने के बाद मुआवजा दिया जाएगा. इस घटना में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी. उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Noida Twin Tower Demolition: सुपरटेक ट्विन टावर विध्वंस से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, इन चीजों की कर सकेंगे शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक एमएलसी चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर 26 अक्टूबर को रीपोलिंग, ये है वजह
शिक्षक एमएलसी चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर 26 अक्टूबर को रीपोलिंग, ये है वजह
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
अलीगढ़ की विरासत को मिलेगी पहचान, 200 किलो के दो ताले करेंगे लोगों का वेलकम!
अलीगढ़ की विरासत को मिलेगी पहचान, 200 किलो के दो ताले करेंगे लोगों का वेलकम!
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget