एक्सप्लोरर

Siddharthnagar के कई स्कूलों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, भीषण गर्मी में पढ़ने को मजबूर हुए बच्चे

Siddharthnagar News: यूपी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद सिद्धार्थनगर जिले के कई ऐसे स्कूल हैं जहां तक बिजली तक नहीं पहुंच पाई है. ये स्कूल मूलभूत सुविधाओं से बहुत दूर हैं.

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तमाम कोशिशों के बावजूद प्राथमिक स्कूलों (Primary School) की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है. सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में आज भी कई ऐसे स्कूल हैं जहां पर बिजली तक की व्यवस्था नहीं है और न ही वहां बच्चों और शिक्षकों के आने जाने का कोई सही रास्ता है. हैरानी की बात है कि इन स्कूलों बिजली (Electricity Problem) नहीं होने के बाद भी पानी की सप्लाई के लिए टंकी और टंकियां सालों पहले से ही लगा दी गई है. जिनका कोई इस्तेमाल नहीं है. हालांकि जिलाधिकारी संजीव रंजन ने ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द इन्हें सुविधाओं से लैस करने की हिदायत दी है. 

स्कूल में अब तक नहीं पहुंची बिजली
सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया ब्लॉक के मधवापुर प्राथमिक विद्यालय काफी संख्या में छात्र पढ़ने के लिए आते हैं. स्कूल में पढ़ाने के लिए टीचर्स का स्टाफ भी है.  लेकिन अगर यहां पर कमी है तो सिर्फ मूलभूत सुविधाओं की.  इस स्कूल तक आने के लिए न तो सड़क है और न ही बिजली की व्यवस्था है. सिद्धार्थनगर जिले में दर्जनों ऐसे विद्यालय हैं जहां आज भी बिजली की सप्लाई नहीं पहुंची है. ना ही वहां तक जाने के बेहतर रास्ता है. बच्चों का कहना है कि जरा सी बारिश में स्कूल तक आने वाली सड़क पूरी तरह पानी से भर जाती है और उन्हें खेतों में बने रास्ते के सहारे स्कूल आना पड़ता है. 

गर्मी में पढ़ने को मजबूर बच्चे

इस स्कूल के बच्चो से जब एबीपी गंगा की टीम ने बात की तो उन्होंने बताया कि बिजली नहीं होने की वजह से उन्हें स्कूल में बहुत गर्मी लगती है. जिससे पढ़ाई करने में भी दिक्कत होती है. बिजली नहीं होने से स्कूल में न तो पंखे हैं और न ही कोई दूसरी सुविधाएं उन्हें मिल पाती है. बच्चों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को दूर करने की मांग की है. बच्चों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने की वजह से उनके अभिभावक भी बहुत दुखी हैं. उनका कहना है कि हम चाहते हैं कि कम से कम यहां बिजली तो आ जाए और आने-जाने के लिए रास्ता ही ठीक हो जाए. 

सपा से बिगड़ रहे हैं ओम प्रकाश राजभर के रिश्ते? अखिलेश यादव और सुभासपा के इस फैसले से मिले संकेत

बच्चों को पढ़ाने में होती है दिक्कत
स्कूल की इस बदहाल हालत के बारे में बताते हुए शिक्षिका अनीता ने कहा कि वो अपने स्तर पर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करते हैं. लेकिन बिजली नहीं होने की वजह से बहुत सारी चीज़ें वो उन्हें सिखा नहीं पाते क्योंकि इसके लिए प्रोजेक्टर की जरुरत पड़ती है. अगर स्कूल में बिजली की सुविधा होती तो बच्चों को इस गर्मी से निजात मिलती. स्कूल में बिजली नहीं है लेकिन बिना किसी वजह यहां टंकिया लगा दी गईं. जरा की बारिश में स्कूल आने का पूरा रास्ता खराब हो जाता है. 

डीएम ने दिया कायाकल्प को भरोसा
वही इस मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के ना होने की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से आज ही हुई है. उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को स्कूल जाकर इन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए. जिला अधिकारी ने कहा कि इस तरह के जो भी स्कूल अभी तक वंचित है उनकी लिस्ट बनाकर जल्दी ही उनका कायाकल्प किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Ramnagar Accident News: उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नदी में गाड़ी गिरने से 9 की मौत

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget