एक्सप्लोरर

Kanpur News: साध्वी निरंजन ज्योति से ग्रामीणों ने की एसडीएम की शिकायत, मंत्री ने सबके सामने जमकर फटकारा

Kanpur News: केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जाना. इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री से एसडीएम की शिकायत लगाई.

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से आई आपदा का कहर देखने को मिल रहा है. इस बीच केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने कानपुर देहात के यमुना (Yamuna) क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान गांववालों ने राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर एसडीएम (SDM) की शिकायत की. ग्रामीणों ने उन्हें गुंडा तक कह दिया, जिसके बाद साध्वी ने एसडीएम भोगनीपुर अजय कुमार राय (SDM Ajay Kumar Rai) को जमकर फटकार लगाई. 

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

पहाड़ों पर हुई भारी बारिश की वजह से कानपुर देहात से होकर गुजरने वाली यमुना नदी भी उफान पर आ गई, जिसकी वजह से सैकड़ों गांव प्रभावित हो गए. लोगों के घरों और सैकड़ों बीघा जमीन में पानी घुस गया. नदी किनारे बने कई घर बाढ़ में समा गए. हालांकि अब यमुना के जलस्तर में कमी आई है और यहां से पानी उतरना शुरू हो गया है लेकिन किसानों और गांववालों के सामने अब भी कई तरह की समस्याएं मुंहबाए खड़ी है. 

UP News: संजय प्रसाद को मिला ACS गृह का चार्ज, अवनीश कुमार अवस्थी हुए रिटायर, कार्यकाल में किए ये बड़े काम

ग्रामीणों ने की एसडीएम की शिकायत

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील से लगे हुए यमुना पट्टी के गांव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ तमाम आला अधिकारी भी मौजूद थे. इस दौरान बाढ़ में फंसे और प्रभावित हुए सैकड़ों लोगों ने मंत्री से अपनी समस्याएं. यही नहीं उन्होंने मंत्री के साथ खड़े एसडीएम अजय राय पर भी कई तरह के आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि राशन वितरण से लेकर ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है. जिसके बाद मंत्री जी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने सबके सामने ही एसडीएम को फटकार लगाना शुरू कर दिया. 

एसडीएम पर भड़कीं केन्द्रीय मंत्री

साध्वी निरंजन ज्योति ने तो एसडीएम से यहां तक कह दिया कि अगर पार्टी बन कर काम करना चाहते हो तो फिर पार्टी बन कर ही काम करो. दरअसल एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने राशन वितरण के समय कुछ महिलाओं और पुरुषों के साथ अभद्रता की थी. कई ग्रामीणों ने तो उन्हें गुंडा तक कह दिया था. बाढ़ में अपना सब कुछ खो चुके ग्रामीणों की बेबसी को गांववालों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है. साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वो इन अनियमितताओं की शासन से शिकायत करेंगीं. 

ये भी पढ़ें- 

यूपी में 16 IAS अफसरों के तबादले, हटाए गए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget