एक्सप्लोरर

UP News: 'आजम खान और अब्दुल्ला आजम को लेकर पुलिस के पास नहीं है कोई जानकारी', सुरक्षा वापसी पर बोले अपर पुलिस अधीक्षक

Rampur News: सपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम ने पुलिस सुरक्षा को वापस कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमें तुम्हारी सुरक्षा की जरूरत नहीं है. वहीं अब्दुल्ला आजम भी गनर को बिना बताए गायब हो गए.

Azam Khan News: रामपुर विधानसभा (Rampur) सीट से 10 बार विधायक, एक बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्य सभा सांसद रहे सपा नेता आजम खान (Azam Khan) को यूपी सरकार से वाई श्रेणी (Y Security) की सुरक्षा प्राप्त है. उनकी सुरक्षा में यूपी पुलिस (UP Police) के तीन गनर तैनात थे, लेकिन आजम खान ने अपनी सुरक्षा में लगी पुलिस फोर्स को वापस लौटा दिया है. इतना ही नहीं आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) भी सुरक्षा में मिले एक गनर को बिना जानकारी दिए लापता हो गए. ऐसे में सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मी वापस रामपुर आ गए और उन्होंने अपनी आमद रामपुर में दर्ज कराई है.
 
आजम ने कुछ बताए बिना लौटाई सुरक्षा
पुलिस के मुताबिक आजम खान 23 तारीख को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में थे. आजम खान ने बिना कोई वजह बताएं सुरक्षा कर्मियों को वापस जाने को कह दिया जिसके बाद से उनका भी कोई पता पुलिस के पास नहीं है. वहीं सपा विधायक अब्दुल्ला आजम भी अपने सुरक्षाकर्मी को छोड़कर गायब हो गए. उनका गनर 22 तारीख से उन्हें खोज रहा है. पुलिस के मुताबिक दोनों पिता-पुत्र विधायकों को लेकर पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है, हालांकि उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा को वापस बुलाना चाहेंगे सुरक्षा दी जाएगी. 
 
सुरक्षा वापसी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने ये कहा
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया, माननीय विधायक आजम खान साहब के पास तीन गनर थे. उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. तीनों गनर ने आकर पुलिस लाइन में बताया कि 23 तारीख को वह दिल्ली में थे और गंगा राम हॉस्पिटल में मोहम्मद आजम खान साहब की सुरक्षा में लगे हुए थे. उन्हें वहां से कहा गया कि तुम लोग को वापस रामपुर चले जाओ हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है, तीनों गनर वापस आ गए हैं. उन्हें पुलिस में आज हम लोगों ने वापस कर लिया है. दो-तीन दिन तक वो लोग इंतजार करते रहे कि हो सकता है माननीय विधायक जी वापस लौट कर आएं लेकिन वो नहीं आए तो आज हम लोगों ने तीनों गनर वापस कर लिए हैं. उन्हें जब जरूरत होगी या बुलवायेंगे तो हम उनके गनर को भेज देंगे.
 
 
अब्दुल्ला आजम भी गनर को बिना बताए हुए गायब
इसी तरह से माननीय विधायक हैं अब्दुल्ला आजम का गनर 22 तारीख से उन्हें खोज रहा है. विधायक जी का मोबाइल बंद है. उनके ड्राइवर का भी मोबाइल बंद है. गनर घर जाता है तो घर से उनकी कोई लोकेशन नहीं मिलती. ना उसे कुछ बताया जाता है कि माननीय विधायक हैं कहां, तो उस गनर को भी वापस कर लिया गया जब उन्हें जरूरत होगी तो उन्हें भी गनर वापस दे दिया जाएगा.
 
पुलिस के पास नहीं हैं उनकी लोकेशन
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया आजम खान और अब्दुल्ला आजम के द्वारा गनर्स को वापस करने की कोई वजह नहीं बताई गई, माननीय विधायक अब्दुल्ला आजम ने तो कुछ बताया ही नहीं वो गायब हो गए. पुलिस के मुताबिक इस वक्त आजम खान की कोई लोकेशन पुलिस के पास नहीं है. अभी ये नहीं पता कि वो कहां पर हैं. लेकिन वह 23 तारीख को दिल्ली में थे जो गनर ने आकर बताया है.
 
ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget