एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी तेज, वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से होगा लैस

Prayagraj News: प्रयागराज रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. इस स्टेशन को 859 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा जो देश-दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेशन में शामिल होगा.

Prayagraj Railway Station News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में ढाई साल बाद लगने वाले कुंभ मेले से पहले शहर को चमकाने की तैयारी ज़ोर-शोर से शुरू हो गई है. इसके तहत जहां शहर में विकास के तमाम काम कराए जा रहे हैं तो वहीं प्रयागराज के रेलवे स्टेशन (Railway Station) का पूरी तरह से कायाकल्प किया जाना है. प्रयागराज के रेलवे स्टेशन को साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये की लागत से संवारकर इसे वर्ल्ड क्लास स्टेशन (World Class Railway Station) बनाया जाना है, जिसमें दुनिया के भव्य और हाईटेक एयरपोर्ट (Airport) जैसी तमाम सुविधाएं भी होंगी. रेलवे का फोकस इस बात पर भी है कि 859 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद प्रयागराज रेलवे स्टेशन देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खूबसूरत और भव्य स्टेशनों में नज़र आए.

प्रयागराज रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने की तैयारी
रेलवे ने इसके लिए अभी से अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. टेंडर निकाला जा चुका है. जल्द ही इसका निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा. जो मास्टर प्लान तैयार किया गया है, उसके मुताबिक पूरे रेलवे स्टेशन को चरणबद्ध तरीके से पूरा होने में चार साल से ज़्यादा का वक़्त लगना है. हालांकि रेलवे इस बात की तैयारी में हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा काम कुंभ मेले से पहले पूरा हो जाए, ताकि मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रेलवे स्टेशन की भव्यता और ख़ूबसूरती से रूबरू हो सकें. रेलवे स्टेशन का कायाकल्प विरासत और विकास की थीम पर किया जाना है. इसे इस तरह से तैयार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को प्रयागराज की कला-संस्कृति और विरासत का दीदार तो हो ही सके, साथ ही विकास के पथ पर आगे बढ़ते शहर की झलक भी लोगों को मिल सके.

रेलवे स्टेशन पर होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन के पीआरओ डॉ. अमित मालवीय के मुताबिक 859 करोड़ रुपये के बजट से सिविल लाइंस और सिटी साइड दोनों ही तरफ नई बिल्डिंग्स खड़ी की जाएंगी. अलग-अलग एंट्री गेट बनाए जाएंगे. पूरे परिसर को खूबसूरत व आकर्षक बनाया जाएगा. यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा. सुविधाएं इस तरह से मुहैया कराई जाएंगी, जैसी आम तौर पर दुनिया के बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को मिलती हैं. इनमें स्काई वाक से लेकर तमाम दूसरी सुविधाएं शामिल हैं. प्लेटफार्म और वेटिंग रूम से लेकर लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालयों और आउटर कैम्पस का कायाकल्प किया जाना है. यात्रियों की सुविधाओं के साथ ही उनकी सुरक्षा के भी तमाम कदम उठाए जाएंगे. साथ ही साफ़-सफाई पर भी ख़ास ध्यान दिया जाएगा. प्लेटफार्म की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है.

Gorakhpur News: सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भीम आर्मी से है 'खास कनेक्शन'

स्टेशन पर मिलेगी कला-संस्कृति की झलक
अमित मालवीय के मुताबिक नार्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन में कानपुर और ग्वालियर स्टेशनों को भी इसी तरह संवारा जाना है लेकिन कुंभ मेले के मद्देनज़र प्रयागराज पर ज़्यादा फोकस किया जा रहा है. मेले से पहले स्टेशन को इस तरह तैयार कर दिया जाएगा कि कुंभ में आने वाले यात्री सुखद एहसास के साथ यहां से वापस जाएं. तमाम यात्री व शहर के आम नागरिक भी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाए जाने की कवायद से खुश व उत्साहित हैं. कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. 

ये भी पढ़ें- 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget