एक्सप्लोरर

UPSC Result: गलत रिजल्ट देखकर मुरादाबाद के उत्तम ने मनाई खुशियां, एक चूक ने पहुंचा दिया अस्पताल

UPSC Exam Result: यूपीएससी परीक्षा का परिणाम देखने में मुरादाबाद उत्तम भारद्वाज जरा सी चूक कर दी जिससे उसे बड़ी गलतफहमी हो गई कि उसने इस परीक्षा को पास कर लिया है लेकिन जल्द ही हकीकत सामने आ गई.

UPSC Exam Result: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में यूपीएससी परीक्षा 2021 (UPSC Exam Result) में रोल नंबर के आखिरी अंक की चूक ने मझोला हाईड्रिल कलोनी में रहने वाले उत्तम भारद्वाज के सारे अरमान धो दिए. उत्तम ने परिणाम देखने में रोल नंबर की जरा सी चूक कर दी और इसका नतीजा ये हुआ कि उन्होंने अपने सभी परिचितों को बता दिया कि उनका सलेक्शन हो गया लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पूरे घर में मातम से छा गया. पहले उत्तम भारद्वाज ने 121वीं रैंक होने का दावा किया था लेकिन यह रैंक सोनीपत की रहने वाली एक लड़की निकली, जिसका चयन हुआ था.
 
जरा सी चूक से हुई बड़ी गलतफहमी
पिता नवीन शर्मा ने बताया कि उत्तम भारद्वाज का रोल नंबर 3516894 है उत्तम भारद्वाज से गलती यह हुई कि उन्होंने अपना परिणाम चेक करते वक्त आखिरी की डिजिट गलत लिख दिया. उनके रोलनंबर में आखिरी नंबर 4 था, जबकि उन्होंने 1 नंबर टाइप कर दिया. जिसका परिणाम देख वो खुशी से उछल पड़े. उसमें उत्तम नाम लिखा हुआ था. जिसे उत्तम भारद्वाज ने अपना समझ लिया और अपने परिचितों के साथ खुशियां शेयर कर डाली. ये खबर सुनते ही परिवार में भी मिठाइयां बंटने लगीं. सब एक दूसरे को मिठाई बांटने लगे. घर में आने-जाने वालों का तांता लगना शुरू हो गया.
 
 
सच्चाई साने आने पर पसरा मातम
उत्तम की खुशियां उस वक्त काफूर हो गई जब हकीकत उनके सामने आई, और पता चला कि सोनीपत की उत्तम नाम की लड़की ने अपनी रैंक 121 होने का दावा किया है. उत्तम भारद्वाज ने दोबारा अपना परिणाम वेबसाइट पर देखा तो सारी हकीकत सामने आ गई और उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. उत्तम जरा सी चूक के कारण एक दिन पहले तक जब पूरा घर खुशी से झूम रहा था, तो वहीं सच्चाई पता चलने पर मातम सा पसर गया है.
 
इस खबर से उत्तम को इतना बड़ा सदमा लगा कि उसे अस्पताल में भर्ती तक करना पड़ा है. परिवार वाले उसे ढांढस बंधा रहे हैं. थोड़ी गलती की वजह से इतनी बड़ी गलतफमी हो गई. उत्तम का कहना है कि इस बार वो और ज्यादा मेहनत करके परीक्षा देंगे और अपने सपने को सच कर के दिखायेंगे.
 
यह भी पढ़ें-
 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget