एक्सप्लोरर

यूपी में मनरेगा का काम करने और कराने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से सबको मिलेगी जरूरी जानकारी

UP News: उपयोगकर्ता यह जान सकेंगे कि कहां कार्य हुआ, कितने श्रमिक लगे और कितना व्यय हुआ. यह एप मनरेगा मेट, रोजगार सेवकों तथा श्रमिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है.

UP News:  ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित 'जनमनरेगा एप' के माध्यम से अब मनरेगा के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक आसानी से पहुंचेगी. इस एप के माध्यम से कोई भी नागरिक गांवों में मनरेगा के अंतर्गत बन रही परिसंपत्तियों को देख सकेगा और फीडबैक भी दे सकेगा.

जनमनरेगा एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. यह एप 12 भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें हिंदी और अंग्रेजी प्रमुख हैं. इसके माध्यम से कोई भी श्रमिक 'मजदूर सेवाएं' अनुभाग में जाकर अपना जॉब कार्ड नंबर दर्ज कर पंजीकरण कर सकता है. पंजीकरण के बाद श्रमिक अपनी उपस्थिति, कार्य दिवसों की संख्या और मानदेय भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा.

एप को जीपीएस से जोड़ा गया है, जिससे मनरेगा की परिसंपत्तियों का भौगोलिक विवरण भी देखा जा सकेगा. उपयोगकर्ता यह जान सकेंगे कि कहां कार्य हुआ, कितने श्रमिक लगे और कितना व्यय हुआ. यह एप मनरेगा मेट, रोजगार सेवकों तथा श्रमिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है.

यूपी के इस जिले को मिलेगा 3,880 करोड़ रुपए की 44 परियोजनाओं का तोहफा, होंगे ये जरूरी काम

क्या-क्या पता चलेगा?
जनमनरेगा एप के माध्यम से नागरिक किसी भी परिसंपत्ति पर 20 मीटर की दूरी के भीतर प्रतिक्रिया भी दे सकते हैं. एप के माध्यम से गुणवत्ता संबंधी सुझाव और शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकती हैं, जिससे पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित हो सकेगा.

मनरेगा के अंतर्गत चकमार्ग, मेड़बंदी, समतलीकरण, पौधारोपण, गोशाला निर्माण, नाली, खड़ंजा, बाउंड्री वॉल, तालाब, मनरेगा पार्क, ओपन जिम जैसे अनेक कार्य शामिल हैं. यह एप इन कार्यों की निगरानी और जनसहभागिता का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget